फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   rain disturbance in wheat trading centre

बारिश ने क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद में डाला खलल

Thu, 04 Jun 2020 11:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
rain disturbance in wheat trading centre
ट्रैक्टर में रखा गेहूं - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बृहस्पतिवार को दिनभर से हो रही बरसात ने क्रय केंद्रों की गेहूं खरीद पर असर डाला। जिन केंद्रों पर बारिश से बचने के पर्याप्त इंतजाम रहे, उन्हीं स्थानों पर खरीद हो सकी। अन्यथा की स्थिति में तमाम खरीद केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। कुछ किसान बारिश के परवाह किए बगैर केंद्र पर पहुंचे तो उन्हें मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन

जिले में पीसीएफ द्वारा 55 खरीद केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जिन पर गेहूूं खरीदा जा रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह से हो रही बरसात के कारण गेहूं की खरीद बुरी तरह प्रभावित हुई। केवल 32 केंद्रों पर किसानों का 1137 क्विंटल गेहूं ही खरीदा जा सका। पीसीएफ संस्था ने अभी तक 37774.520 क्विंटल गेहूं खरीदा है। यही नहीं, गेहूं की डिलीवरी भी प्रभावित हुई है। ग्राम वकलवारा क्रय केंद्र पर खुले में गेहूं रखा हुआ था, जहां केंद्र प्रभारी ने तिरपाल से बोरियों को ढक दिया। कई अन्य केंद्रों पर भी गेहूं को बचाने की कोशिश की गई। केंद्र प्रभारियों का कहना है कि यदि समय से इसे गोदामों में पहुंचा दिया जाता है तो शायद यह नौबत नहीं आती।
विज्ञापन

----
जिले में 55 में से 32 केंद्रों पर गेहूं खरीद 101 किसानों से की गई। बाकी जगह खरीद बारिश के कारण प्रभावित हुई।
- रमेश कुमार गुप्ता
सहायक निबंधक, सहकारिता
---
जिले में कुला मिलाकर चार सौ से पांच सौ मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। गेहूं की डिलीवरी कुछ जगहों पर बारिश से प्रभावित हुई है।
- राकेश कुमार त्रिपाठी
जिला खाद्य विपणन अधिकारी

मिनोरा में बारिश से भीग रहा गेहूं

मिनोरा में बारिश से भीग रहा गेहूं- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed