फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   railway station equped with cctv camera soon

रेलवे स्टेशन पर सरक्षा कवच बनेगा, तो सुविधाएं और मनोरंजन भी बढ़ेगा

Tue, 28 Jan 2020 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
railway station equped with cctv camera soon
ललितपुर। रेलवे स्टेशन को सुरक्षा के लिहाज से कवच तैयार किया जा रहा है। 39 सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम तेजी से चल रहा है। यात्री सुविधाओं के लिए वेटिंग रूम में दो एलईडी टीवी लगाई जा रही हैं। जल्द ही प्लेटफार्म पर दो स्वचालित सीढ़ियां भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म पर हाई क्वालिटी के 39 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। स्टेशन पर 35 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं, बाकी सीसीटीवी कैमरे इस माह के अंत तक लगकर तैयार हो जाएंगे और स्टेशन पर आने जाने वाले हर सख्त पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से नजर रखी जाएगी। प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित बने सामान्य वेटिंग रूम एवं वीआईपी वेटिंग रूम में ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को मनोरंजन के लिए एलईडी टीवी लगाई जाएंगी, ताकि ट्रेन अधिक लेट होने पर यात्री परेशान न हों और उनका मनोरंजन होता रहे। प्लेटफार्म एक व दो पर आने-जाने में यात्रियों की सुविधा के लिए दो एस्केलरेटर यानी स्वचालित सीढ़ियों के लगाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। रेलवे द्वारा यहां टिकट घर के सामने पुराने मालगोदाम को हटाकर नवीन स्टेशन भवन का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर आगामी कुछ माह बाद कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

सर्कुलेटिंग एरिया में चैंबर अधर में अटका
रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में ट्रंच और चैंबर का काम ढाई माह में भी पूरा नहीं हो सका है और अब भी यह काम अधर में अटका हुआ है। पूरे सर्कुलेटिंग एरिया में जहां ऑटो व वाहनों की निकलने की जगह है, वहां ट्रंच के लिए खुदाई होने के कारण पूरी जगह ऊबड़- खाबड़ पड़ी है। यहां से आसानी से वाहन निकालने में भी दिक्कत होती है। ढाई माह से वेटिंग हॉल के शौचालय बंद पड़े हैं, जबकि प्लेटफार्म के टिकट घर के सामने बने नालियां बंद होने के कारण शौचालय को रेलवे द्वारा तोड़ दिया गया है। ऐसे में स्टेशन पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सामान्य वेटिंग रूम और वीआईपी वेटिंग रूम में एलईडी टीवी लगवाई जा रही हैं। सुरक्षा की दृष्टि से संदिग्धों पर निगरानी के लिए 39 सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य चल रहा है। सर्कुलेटिंग एरिया में नालियों के काम के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को शीघ्र पूरा करने के लिए कहा गया है।
- जीडी वर्मा, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed