फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Railway station alert from corona virus

वायरस को लेकर रेलवे स्टेशन पर सतर्कता बढ़ी

Thu, 19 Mar 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Railway station alert from corona virus
ललितपुर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए रेलवे स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन पर जहां साफ-सफाई कर हाथ से छूने वाली वस्तुओं को सैनेटाइज किया जा रहा है, वहीं रेलवे स्टाफ को मास्क व ग्लब्ज वितरित किए गए।
विज्ञापन

बुधवार को विभिन्न ट्रेनों में यात्रा के लिए कराए गए 77 रिजर्वेशन रद्द कराए गए हैं। इससे पता चलता है कि कोरोना को लेकर बचने का प्रयास किया जा रहा है और यात्राएं रद्द की जा रही हैं। बीते तीन दिनों में 188 आरक्षण टिकट रद्द कराए जा चुके हें। इनमें करीब साढ़े चार सौ यात्री ट्रेनों में सफर करने वाले थे। वहीं, कोरोना से बचाव के लिए रेलवे स्टेशन पर चिकित्सकों की टीम भी ट्रेनों में आने वाले यात्रियों में कोई संदिग्ध मरीज के होने पर तत्काल स्क्रीनिंग के लिए तैयार है।
विज्ञापन

वहीं, रेलवे स्टेशन पर कैंटीन व ट्रेनों में शाकाहारी भोजन ही वितरित किया जा रहा है। वहीं, बुधवार को रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक, उपस्टेशन अधीक्षक, प्वाइंट्समैन, टीटीई स्टाफ व आरक्षण कार्यालय में मॉस्क पहनकर काम किया गया। इसके अलावा कैंटीन संचालकों, कर्मचायियों एवं बैंडरों को भी मॉस्क पहनकर काम करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी बाहरी या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर कोरोना वायरस से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक जीडी वर्मा ने बताया कि ललितपुर में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में सात सदस्यों की टीम बनाई गई है। जबकि, ललितपुर में रेलवे अस्पताल में कोरोना वायरस को लेकर चिकित्सक आने वाले संदिग्ध बीमारी के यात्री पर नजर बनाए हैं और यदि कोई संदिग्ध वायरस का मरीज आता है तो उसकी स्क्रीनिंग कर उसे चिकित्सकों की टीम द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। फिलहाल जो मरीज रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं, उनकी अलग से स्क्रीनिंग विशेष निगरानी में की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जितने मॉस्क व ग्लब्ज आए, उन्हें कर्मचारियों में वितरित कर दिया गया है, आगे जो भी मॉस्क या अन्य उपकरण आएंगे, उन्हें वितरित कर स्टेशन पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जो पोस्टर जारी किए गए हैं, उन्हें स्टेशन पर जगह-जगह चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed