फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   railway engine fail

आगासौद में मालगाड़ी का इंजन फेल

Mon, 25 Jul 2016 01:11 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 25 Jul 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
railway engine fail
railway engine - फोटो : demo pic
ललितपुर। आगासौद रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी का इंजन खराब होने के कारण डाउन रूट की मालवा, दक्षिण एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट हो गई। इस वजह से आनंद आश्रम के मेला से लौट रहे श्रद्धालु यात्रियों को देर रात तक ट्रेन के इंतजार में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


बीना रेलवे स्टेशन से झांसी की ओर जाने वाली एमपीएसबी मालगाड़ी का इंजन आगासौद रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात 8.15 बजे अचानक खराब हो गया। मालगाड़ी आगासौद रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन में प्रवेश करते ही तकनीकी खराबी के चलते अचानक रुक गई। ट्रेन के ड्राइवर द्वारा काफी प्रयास के बाद भी ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी और खराबी को ठीक नहीं किया गया। इसके बाद ड्राइवर द्वारा 8.25 बजे उक्त मालगाड़ी को पीछे की ओर ले जाकर फिर से पुश किया, लेकिन ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद ड्राइवर द्वारा दूसरे इंजन की मांग की गई। इस पर रात 9.45 बजे बीना से दूसरा इंजन एपीजीयू-27523 मंगाकर मालगाड़ी को आगासौद रेलवे स्टेशन पर ले जाया गया और डाउन रूट की अन्य ट्रेनों को आगे बढ़ाया जा सका। मालगाड़ी का इंजन फेल होने के कारण ललितपुर स्टेशन पर ठहराव वाली ट्रेनें मालवा एक्सप्रेस, सवा दो घंटा, दक्षिण एक्सप्रेस ढाई घंटा, जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस सवा घंटा, पातालकोट एक्सप्रेस 1.45 घंटा देरी से आईं। जबकि इंदौर-पटना एक्सप्रेस समेत करीब आधा दर्जन थ्रू-ट्रेनें भी दो से ढाई घंटा तक देरी से चलीं। शनिवार की रात आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों के प्रभावित होने से आनंदपुर आश्रम मेला से लौट रहे श्रद्धालु यात्रियों व अन्य रेल यात्रियों को देर रात तक घंटों प्लेटफार्म पर ट्रेन के इंतजार में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed