{"_id":"68b3543e0854f7a77d02618b","slug":"railway-doubling-girders-placed-on-pillars-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-141743-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल दोहरीकरण : पिलर पर रखे गए गर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल दोहरीकरण : पिलर पर रखे गए गर्डर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। ललितपुर-बिरारी रेल दोहरीकरण के तहत शनिवार को हाईवे पर रेल पुल के पास गर्डर रखवाए गए। इसके लिए बड़ी क्रेन बुलवाई गई। अब यहां सीसी गर्डर बनाए जाएंगे।
ललितपुर-टीकमगढ़ रेल लाइन पर बिरारी रेल दोहरीकरण योजना के अंतर्गत 15.8 किलोमीटर की दूसरी रेल लाइन बिछाई जा रही है। ललितपुर से बिरारी तक सात बड़े पुलों का निर्माण किया जा रहा है। पांच बड़े पुलों के निर्माण के लिए गर्डर लगाने का काम पहले ही पूरा हो गया है। शनिवार को हाईवे पर शनि मंदिर के पास स्थित टीकमगढ़ रेल लाइन पुल के पास दूसरी लाइन का लोहे का गर्डर लगाया गया। इसके चलते ललितपुर से झांसी जाने वाला हाईवे एक बजे तक बंद रखा गया। इसके बाद शनि मंदिर के पास टीकमगढ़ रेल लाइन के पुल के पास झांसी-ललितपुर हाईवे को बंद रखा गया और दूसरी ओर यानी ललितपुर-झांसी हाईवे वाला मार्ग आवागमन के लिए खोल दिया गया। इस दो घंटे में रेलवे ने दूसरी ओर भी दूसरी रेल लाइन का गर्डर स्थापित कराया। अब इन पर सीसी गर्डर बनाने के साथ ही रेल लाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -
नया पुल बनाने का काम जल्द होगा शुरू
ललितपुर-बिरारी दोहरीकरण योजना के तहत शहर में सिद्धन रेलवे पुल के पास भी जल्द ही दूसरी रेल लाइन के पुल का निर्माण शुरू किया जाएगा। बारिश के दौरान यहां काम शुरू नहीं किया जा सका था। अब जिलाधिकारी की अनुमति के बाद रेल पुल बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
ललितपुर से बिरारी तक रेल दोहरीकरण के तहत ललितपुर में हाईवे पर शनि मंदिर के पास दूसरे रेल लाइन के लिए गर्डर रखवा दिए गए हैं। इस लाइन के पांच पुलों पर पहले ही गर्डर रखवा दिए गए हैं। अब इन पर रेल लाइन बिछाने का काम किया जाएगा।
-मनोज कुमार, पीआरओ।