{"_id":"66dccc1c78697cd4a9062c04","slug":"raided-for-issuing-fake-birth-certificates-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-120484-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने में साइबर कैफे पर छापा मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने में साइबर कैफे पर छापा मारा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तहसील पाली मुख्यालय पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की शिकायत पर चार टीमों ने साइबर कैफे (कंप्यूटर की दुकान) पर छापा मारा। कुछ संदिग्ध दस्तावेज पाए गए। टीमों ने दस्तावेज समेत लैपटॉप को जब्त कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साइबर एक्सपर्ट इनकी जांच करेंगे।
कस्बा में चार कंप्यूटर की दुकानों पर जालसाजी कर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की शिकायत बीते दिनों तहसील दिवस में की गई थी। मुख्य विकास अधिकारी केके पांडेय ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद को टीम गठित कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे। सीएमओ ने दो सदस्यीय टीमों का गठन किया। एक डीसीएमओ व एक डाटा ऑपरेटर को टीम में शामिल किया गया।
शनिवार को चारों टीमों ने कस्बा पाली में पुलिस बल के साथ चारों दुकानों पर छापा मारा। टीमों को सभी दुकानों पर संदिग्ध सामग्री मिली। अब साइबर एक्सपर्ट से इसकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। टीमों में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश यादव, डॉ. शिवप्रकाश, डॉ. प्रदीप यादव व अजय सागर, राजेश, आलोक कुमार, आशीष अग्निहोत्री शामिल रहे। इस दौरान नायब तहसीलदार भानू प्रताप सिंह, पाली थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
-- -
पाली में कंप्यूटर की चार दुकानों पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की शिकायत मिली थी। चार टीमों ने छापा मारा। संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं। कागजात समेत लैपटॉप को जब्त कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। साइबर एक्सपर्ट जांच करेंगे।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ