फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rahul Gandhi is fighting the battle of the poor: District President

गरीबों की लड़ाई लड़ रहे राहुल गांधी: जिलाध्यक्ष

Tue, 30 Jan 2024 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi is fighting the battle of the poor: District President
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर चलाई जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर पहुंची। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद यह यात्रा सावरकर चौक से तालाबपुरा, सब्जी मंडी होते हुए घंटाघर पहुंची।

गांधी प्रतिमा के पास कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रामधुन गाया गया। वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से महात्मा गांधी के पद चिन्हों पर चलकर जनता के हर दुख दर्द में शामिल हो उनका हाल जान रहे हैं और देश को तरक्की पर ले जाने के लिए जनता का साथ मांग रहे हैं। वह किसानों, मजदूरों, युवाओं, बेरोजगारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। वर्तमान में महंगाई, बेरोजगारी और महिला उत्पीड़न जैसी घटनाओं से देश की जनता जूझ रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, आसाराम तिवारी, राकेश रजक, जाहर सिंह पटेल, रामभरोसे कुशवाहा, पवन विश्वकर्मा, डॉ राम सिंह यादव, असलम खान, नवनीत किलेदार, शशिकांत दीक्षित, वैभव जैन, बहादुर सिंह राजपूत, मोहम्मद शरीफ जावेद, बिट्टू राजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed