फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   raghunanden vaidya murderer, wanted, reward 10000

रघुनंदन वैद्य के हत्यारे पर दस हजार का इनाम घोषित

Mon, 25 Jan 2021 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
raghunanden vaidya murderer, wanted,  reward 10000
police.jpeg - फोटो : police.jpeg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के मोहल्ला चौकाबाग में छह माह पहले घर से बुलाकर मोहल्ले में ही गोली मारकर हत्या करने के नामजद आरोपी को पकड़ने के लिए अब पुलिस ने दस हजार रुपये को इनाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला चौकाबाग निवासी रघुनंदन वैद्य (60) छह माह पहले सोलह जुलाई 2020 की रात को करीब नौ बजे जब अपने घर में थे, तभी मोहल्ला के ही पप्पू सेन ने उन्हें घर से बुलाकर उनके ही पुत्र के सामने गोली मारकर हत्या कर दी थी। तब से कोतवाली पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक हत्यारा पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। जबकि तत्कालीन पुलिस अधीक्षक द्वारा इस संबंध में एसओजी के साथ ही अन्य टीमें भी गठित कर दी थी और पुलिस ने इस मामले में उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी कर दी, लेकिन इसके बाद भी आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। वहीं पुलिस की छानबीन में यह भी बात सामने आई थी कि रघुनंदन वैद्य की हत्या के बाद उक्त आरोपी ने उड़ीसा में जाकर खुद के साले व सास और ससुर की भी हत्या कर दी थी और वहां से भी फरार चल रहा है। इस मामले में अब पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्यारोपी पप्पू सेन को पकड़ने के लिए दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed