{"_id":"6398a71dfc10a903005282a4","slug":"pushpendra-murder-police-did-not-find-evidence-case-closed-lalitpur-news-jhs234865355","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्पेंद्र हत्याकांड: पुलिस को नहीं मिले साक्ष्य, केस किया गया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्पेंद्र हत्याकांड: पुलिस को नहीं मिले साक्ष्य, केस किया गया बंद
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव सतरवांस, हाल मोहल्ला पटेल नगर निवासी पुष्पेंद्र पटेल (16) दयाराम पटेल की 16 नवंबर 2020 को हाथ पैर बांधकर गोविंद सागर बांध में फेंककर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने एसओजी, सर्विलांस व कोतवाली पुलिस की टीम गठित की थीं, लेकिन पुलिस टीमों को दो वर्ष बाद भी हत्याकांड से जुड़े साक्ष्य नहीं मिल सके। जिसके चलते अब पुलिस ने केस को बंद किया गया है। मामले में अंतिम रिपोर्ट लगाकर न्यायालय में पेश कर दी है।
दो वर्ष पहले 16 नवंबर 2020 को तीन दिन से लापता नौवीं के छात्र कोतवाली क्षेत्र के गांव सतरवांस, हाल पटेल नगर निवासी पुष्पेंद्र पटेल का शव गोविंद सागर बांध में पड़ा मिला था। उसके दोनों हाथ व दोनों पैर मेडिकल टेप से बंधे हुए थे। जबकि उसका मुंह रुमाल से बंधा हुआ था। उसके नाक और कान से खून भी आ रहा था। इससे स्पष्ट था कि उसकी हत्या की गई थी।
कोतवाली पुलिस ने मामले में भाई की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। हत्याकांड के खुलासे के लिए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने एसओजी समेत अन्य टीमों का गठन किया था। इसके बाद पुलिस टीमें लगातार जांच में जुटी रहीं और मृृतक के पिता को ले जाकर कई बार घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया गया। कई लोगों से पूछताछ भी की गई थी। शुरुआत में तो पुलिस टीमों ने काफी छानबीन की और संभावना भी जताई कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा और पुष्पेंद्र को न्याय जरूर मिलेगा। लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। दो वर्ष तक कोई साक्ष्य नहीं मिलने की स्थिति में पुलिस ने आखिरकार केस ही बंद कर दिया और मामले में एफआर लगाते हुए न्यायालय में पेश कर दी।
विज्ञापन
मां के कहने पर बाइक मकान में रखने गया था, लेकिन लौटकर नहीं आया
पुष्पेंद्र बबीना में एक स्कूल में नौंवी का छात्र था और 12 नवंबर 2020 को अपने गांव सतरवांस गया था और 13 नवंबर को वह मां के साथ शहर के पटेल नगर में स्थित मकान की सफाई के लिए गया था। शाम को उसकी मां उसी मोहल्ला में पास में ही अपनी भाभी से मिलने उनके घर चली गई थी, जहां पुष्पेंद्र भी उनके साथ गया था। मां के कहने पर वह मोटरसाकिल घर के अंदर रखने चला गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया और फिर लौटकर नहीं आया। इसके बाद 14 नवबंर को उसका शव गोविंद सागर बांध में मिला था।
दो वर्ष पहले गोविंद सागर बांध में पुष्पेंद्र पटेल उतराता मिला था। मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में कोई साक्ष्य नहीं मिलने पर एफआर लगाकर न्यायालय में भेज दी है।
-गोपाल कृष्ण चौधरी, पुलिस अधीक्षक।