फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   purakalan firearm factory busted

पूराकलां क्षेत्र में अवैध असलहों के साथ चार गिरफ्तार

Tue, 06 Apr 2021 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
purakalan firearm factory busted
पूराकलां क्षेत्र में अवैध असलहों के साथ पकड़े गए आरोपी एवं प्रेस वार्ता में जानकारी देते एसपी - फोटो : LALITPUR
तालबेहट(ललितपुर)। रविवार को थाना पूराकलां पुलिस और एसओजी टीम ने ग्राम पूराकलां तिराहे से तीन अपराधियों और चौबारा तिराहा से एक अपराधी को तमंचों व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से छह तमंचा, एक बंदूक, दो पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि पूराकलां स्थित तिराहा पर पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा ग्राम विजयपुुरा निवासी विजय कौशिक को पकड़ा गया। इसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किया गया। इसके अलावा ग्राम चांदरा निवासी इंद्रपाल सिंह के पास से एक तमंचा व छह कारतूस और ग्राम विजयपुरा निवासी राजा भैया बुंदेला के कब्जे से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में बताया कि उन्होंने यह असलहे दोस्त शोन्टू, राजा निवासी बिरौरा थाना पृथ्वीपुर, टीकमगढ़ से लिए थे, वह तमंचे बनाकर बेचने का काम करता है। कुछ समय पहले एक तमंचा गिन्नी राजा पुत्र चेनू राजा निवासी विजयपुरा को बेचा था और रविवार को भी उसने दो तमंचे विजयपुरा निवासी मनीष भौंड़ेले को बेचे हैं, वह चौबारा तिराहे पर राजा भैया के ढाबे पर उनका इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने दबिश देकर राजा भैया के ढाबे से मनीष भौंड़ेले को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से दो तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि राजा भैया के ढाबे के पीछे खेत में बने एक गड्ढे में असलहा छिपा रखे हैं। खेत की तलाशी लेने पर बोरी को निकालकर देखा तो उसमें से एक बंदूक, एक अधिया, एक तमंचा, दो पिस्टल बरामद किए गए। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में एसओजी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल, देवेंद्र सिंह, अरुण त्रिपाठी, अमित पाठक, तेज प्रताप, सीआईडब्ल्यू से अवधेश यादव, प्रदीप कुमार व रजनीश सिंह चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इंद्रपाल व राजा भैया का है आपराधिक इतिहास
अवैध असलहों के साथ पकड़े गए आरोपियों में इंद्रपाल के खिलाफ थाना तालबेहट व पूराकलां थाना में लूट, जान से मारने के प्रसास, गैंगस्टर, एनडीपीएस एक्ट, गुंडा एक्ट के कुल दस मुकदमे एवं राजा भैया के खिलाफ आर्म्स एक्ट, जुआ अधिनियम, आबकारी अधिनियम के तहत कुल छह मुकदमा दर्ज हैं। वहीं मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर निवासी शोंटू राजा एवं विजयपुरा निवासी गिन्नी राजा मामले में वांछित किए गए हैं।
--------
चुनावी रंजिश में फंसाने का आरोप
उक्त अवैध असलहे के साथ पकड़े गए आरोपी राजा भैया ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे चुनावी रंजिश के चलते फंसाया गया है, ताकि वह चुनाव में प्रतिभाग न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed