{"_id":"5eda8a788ebc3e9075171f39","slug":"punrakala-thanadyach-line-hajir-lalitpur-news-jhs168369058","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल के बाद पूराकलां थानाध्यक्ष लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाल के बाद पूराकलां थानाध्यक्ष लाइन हाजिर
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने ग्यारह पुुलिस निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण अन्य थानों में कर दिए हैं। वहीं बीते दिवस पूराकलां क्षेत्र में अवैध वन लकड़ी के कटान को लेकर हुए बवाल के बाद पूराकलां थानाध्यक्ष एके सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।
सोशल मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी कृष्णवीर सिंह का स्थानांतरण करते हुए उन्हें मड़ावरा थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक देवेंद्र सिंह को मड़ावरा से क्राइम ब्रांच (विवेचना इकाई)में स्थानांतरण कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक पूराकलां अवधेश कुमार सिंह को बीते दिनों पूराकलां में हुए लकड़ी काटने के बाद बसपा नेता से विवाद में हुए बवाल के बाद लाइन हाजिर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक बार निगवेंद्र प्रताप सिंह को जालौन स्थानांतरण होने के कारण पुलिस लाइन में भेजा गया है। साइबर क्राइम टीम में तैनात निरीक्षक राजेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक पाली बनाया गया है। जाखलौन प्रभारी निरीक्षक रामसेवक को स्थानांतरित कर क्राइम ब्रांच विवेचना इकाई बनाया गया है। थानाध्यक्ष पाली यशवंत सिंह को पाली से जाखलौन स्थानांतरित किया गया है। थानाध्यक्ष सोजना राजकुमार वर्मा को स्थानांतरित कर सोशल मीडिया प्रकोष्ठ में भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक अंजनी कुमार को थानाध्यक्ष बार बनाया गया है। प्रभारी चौकी सदर अमर बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष पूूराकलां बनाया है। वहीं थाना बार अंतर्गत प्रभारी चौकी चिकलौआ सुरेश चंद्र को थानाध्यक्ष सौजना बनाया है।