फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pumps did not work due to low voltage... drinking water supply stopped in 18 villages for three days

Lalitpur News: लो वोल्टेज से नहीं चले पंप... तीन दिनों से 18 गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप

Thu, 16 May 2024 02:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Pumps did not work due to low voltage... drinking water supply stopped in 18 villages for three days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मड़ावरा। हर घर नल योजना कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते मड़ावरा में दम तोड़ती नजर आ रही है। बीते तीन दिनों से मड़ावरा पेयजल ग्राम समूह योजना के 18 गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

तहसील क्षेत्र के ग्राम हंसरी में नमामि गंगे परियोजना के जलशोधन संयंत्र से लो वोल्टेज के कारण करीब 18 गांवों में पेयजल सप्लाई ठप है। सोमवार रात गांव के कुछ लोगों का पंप पर तैनात ऑपरेटर से पानी को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि उन लोगों ने पंप ऑपरेटर को पीट दिया। घायल ऑपरेटर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लाया गया। आरोप है कि ऑपरेटर के साथ मारपीट के मामले में तहरीर देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर संयंत्र पर तैनात कर्मचारियों में रोष है। वह दबंगों के भय से अपने काम पर नहीं जा रहे, जिससे पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed