फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pulse polio awareness rally taken out

195341 बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो दवा

Sun, 18 Sep 2022 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Pulse polio awareness rally taken out
ललितपुर। शनिवार को पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें लोगों को अपने बच्चों को पल्स पोलियो दवा पिलाने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हुसैन खान ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सदर कांटा, घंटाघर होकर वापस सीएमओ कार्यालय पहुंची, जहां पर समापन किया गया। डॉ. हुसैन खान ने कहा कि पोलियो के खिलाफ जंग में सभी की भागीदारी जरूरी है। ब्लॉकवार एवं शहरी क्षेत्रों के लिए माइक्रो प्लान बना तैयार किया गया। टीमों को अलर्ट कर अपना काम पूरी जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए हैं। पल्स पोलियो का बूथ दिवस 18 सितंबर रविवार को आयोजित होगा।
विज्ञापन

इस बार पल्स पोलियो दिवस पर 05 साल तक के 195341 बच्चों को पोलियो खत्म करने की खुराक पिलाई जाएगी। 18 सितंबर को 805 बूथों पर दवा पिलाई जाएगी, जो बच्चे बूथ दिवस पर दवा पीने से छूट जाएंगे। उन्हें स्वास्थ्य विभाग की 462 टीमें 19 से 23 सितंबर तक घर-घर जाकर दवा पिलाने का काम करेंगी। इसके बाद भी जो बच्चे छूट जाएंगे, उन्हें 26 सितंबर सोमवार को दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान की मॉनिटरिंग के लिए 125 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। जिला स्तर पर जिला स्तरीय अधिकारी भी पल्स पोलियो टीमों का औचक निरीक्षण करेंगे। पल्स पोलियो अभियान का रोजाना शाम को ब्लॉक स्तर के नोडल अधिकारियों द्वारा फीडबैक लिया जाएगा और अभियान की समीक्षा होगी। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अलावा आईसीडीएस, शिक्षा विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है। जहां भी बूथ दिवस आयोजित होगा, वह सभी स्कूल खुले रहेंगे। इस मौके नोडल अधिकारी आरसीच डॉ. डीसी दोहरे, डीपीएम रजिया फिरोज, जिला मलेरिया अधिकारी मुकेश जौहरी, महामारी विशेषज्ञ डॉ. देशराज, डॉ. राजेश भारती, डॉ. सौरभ सक्सेना आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed