फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Public tin sheds to be built in five villages with Rs 43.60 lakh

Lalitpur News: 43.60 लाख से पांच गांव में बनाए जाएंगे सार्वजनिक टिनशेड

Mon, 09 Feb 2026 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Public tin sheds to be built in five villages with Rs 43.60 lakh
- ग्राम बंदरगुढ़ा में श्मशानघाट का होगा निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विकासखंड बिरधा क्षेत्र के पांच गांव में ग्रामीणों को गर्मी व बारिश में छायादार स्थान मुहैया कराने के लिए सार्वजनिक टिनशेड का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम बंदरगुढ़ा में श्मशानघाट का निर्माण भी किया जाएगा। यह कार्य लगभग 43.60 लाख रुपये की लागत से किया जाना है।
ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी में तेज धूप और बारिश के पानी से बचाव के लिए बिरधा विकासखंड के पांच गांवों में अब ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा सार्वजनिक टिनशेड का निर्माण किया जाएगा, ताकि राहगीरों को छायादार स्थान पर बैठने से राहत मिल सके। इसके लिए सदर विधायक रामरतन कुशवाहा की संस्तु़ति पर विभाग द्वारा यह टिनशेड पांच गांवाें में बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत विकासखंड बिरधा के ग्राम पंचायत पिपरिया वंशा, ग्राम पंचायत बारौद, ग्राम बंदरगुढ़ा, ग्राम पंचायत जमुनिया और ग्राम पंचायत ऐरा में 6.71-6.71 लाख रुपये की लागत से इन सभी गांवों में टिनशेड का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम बंदरगुढ़ा में 10.05 लाख रुपये की लागत श्मशान घाट का निर्माण भी कराया जाएगा। जबकि शहर के राजकीय महाविद्यालय के पास सार्वजनिक स्थान पर पेयजल को दृष्टिगत रखते हुए एक हैंडपंप की स्थापना का कार्य 79 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। इन कार्यों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और टिनशेड व श्मशानघाट के निर्माण के सभी कार्य चार माह में पूरे हो जाएंगे, जबकि हैंडपंप लगाने का कार्य एक माह में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

-------
बिरधा विकासखंड के पांच गांवों में सार्वजनिक टिनशेड व बंदरगुढ़ा में श्मशानघाट का निर्माण किया जाना है। इनके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सवर्ण सिंह, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed