फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Public four goat thieves caught

चार बकरा चोरों को पब्लिक ने पकड़ा

Sat, 19 Dec 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Public four goat thieves caught
ललितपुर। नगर क्षेत्र में काफी दिनों से बकरियों की चोरी हो रही थी, लेकिन शुक्रवार को बकरी चोर भीड़ के हत्थे चढ़ गए। भीड़ ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बकरा चोर राजस्थान से यहां आकर बकरियां चुराते थे।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर एक कार से सब्जी मंडी के पास पहुंचे चार युवकों की हरकतों पर स्थानीय व्यापारियों को शक हुआ। काफी देर उन पर नजर रखने के बाद व्यापारियों ने देखा कि कार से आए संदिग्ध लोग सब्जी मंडी के पास घूम रहे बकरे व बकरियों को लुभा रहे हैं।
विज्ञापन


इसी बीच चार लोगों ने एक बकरे को उठाकर कार की डिग्गी में रख लिया। यह देख स्थानीय लोग समझ गए कि यह लोग जानवर चुराने वाले गिरोह से जुड़े हैं। व्यापारियों ने एकजुट होकर संदिग्धों को ललकारा, तो चारों लोग कार छोड़कर भागने लगे। लेकिन, घेराबंदी करके चारों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें चार बकरे मिले। पकड़े गए लोगों की पहचान राजस्थान के कोटा जिले के आनंद पुरा गांव निवासी गोलू लाल, राजू लाल, शाहरुख खान व जितेंद्र पवार के रूप में हुई। इनके पास से नई ईआन कार बरामद हुई है, जिसका उपयोग वह बकरियों को छिपाने के लिए करते थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर रही है।

निशाने पर है जिला
शुक्रवार को पकड़े गए चार बकरा चोरों की पहचान राजस्थान के निवासियों के रूप में हुई है। गत वर्ष मड़ावरा तहसील के गांवों से बच्चों को राजस्थानी पशु व्यापारियों को बेच देने की घटना सामने आई थी। शिकायत के बाद आधा दर्जन से अधिक बच्चों को पशु व्यापारियों के हत्थे से छुड़ाया गया था।

जनपद में राजस्थानी पशु व्यापारियों की आवाजाही काफी है, जिसका उपयोग पशुधन चोरी में भी किया जा रहा है। पिछले कई महीनों से जिले के विभिन्न थानों में भैंसों के चोरी होने की कई शिकायत सामने आई हैं। दो महीनों में ही कई भैंसें गायब हो चुकी हैं। पकड़  गए बकरा चोरों से पूछताछ में दूसरी घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।


पब्लिक ने पीटा
बकरा चुराते पकड़े गए चारों बदमाशों को स्थानीय लोगों ने काफी पीटा। पब्लिक सब्जी मंडी से जुलूस की शक्ल में उन्हें पीटते हुए कोतवाली लेकर पहुंची। इस दौरान उनके कपड़े भी फट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed