ललितपुर। वैश्विक महामारी कोविड-19 से जूझ रहे प्रवासी मजदूरों को रोजेदार युवाओं ने खाद्य सामग्री वितरित की। रोजेदार युवा हाईवे स्थित दयोदय पशु संरक्षण केंद्र तिराहा पर पहुंचे और प्रवासी मजदूरों को फल, बिस्किट व पानी भी उपलब्ध कराया। रोजेदार मनीष अहमद कादरी ने बताया कि पवित्र महीना रमजान चल रहा है। यह महीना खुदा की इबादत और सदका करने का महीना होता है। इस महीने में रोजेदारों को खुदा की इबादत के साथ वैश्विक महामारी के बीच इंसानियत की सेवा करने का फर्ज मिला है। जो इस फर्ज को निभा रहे हैं। इस दौरान रोजेदार युवा फिरोज असलम, मोहम्मद इशरार, मोहम्मद वाहिद, अतीक अहमद, सोहेल कुरैशी, साजिद मदनी, अशरफ अली आदि मौजूद रहे।