{"_id":"62dee7e02dab576ba4332c1e","slug":"provide-fertilizers-to-farmers-as-per-their-need-lalitpur-news-jhs225498519","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद उपलब्ध कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद उपलब्ध कराएं
विज्ञापन
खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में मौजूद राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ विधायक रामरतन कुशवाहा जिलापंचायत अध्
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। सूबे के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि किसानों की समस्याओं को अधिकारी प्राथमिकता से सुनकर उनका निस्तारण करना सुनिश्चत करें। उन्होंने कहा कि किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं उन्हें खाद के लिए इधर उधर भटकाना नहीं पड़ेगा। वह रामनगर स्थित कल्याण सिंह सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में बोल रहे थे।
सदर विधायक ने किसानों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी कराने का आग्रह किया। डीएम आलोक सिंह ने कहा कि किसान परंपरागत फसल की जगह नकदी फसलों का उत्पादन करें। आमजन को एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने जाने में हो रही कठिनाई को दूर किए जाने के लिए सभी रूट को खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि जलवायु के अनुरूप कुछ इस प्रकार की फसलें पैदा की जाएं, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो। उन्होंने कहा इस वर्ष खाद की निगरानी रैक प्वाइंट से किसानों तक की जाएगी, जिससे खाद की अवैध बिक्री न हो। साथ ही कमी नहीं होने दी जाएगी।
सीडीओ अनिल कुमार पांडेय ने किसानों से उत्पादन संगठनों में अपनी भागीदारी करने को कहा। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार सविता ने खरीफ में बोई जाने वाली फसलों के लिए बीज शोधन, भूमि शोधन व उन्नत किस्म की प्रजाति के बीजों के बारे में जानकारी दी। कहा कि भूमि पर फसल चक्र अपनाने से फसल के उत्पादन में वृद्धि व कीट रोग से बचाव किया जा सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. नितिन पांडेय ने विविधीकरण कृषि, मृदा की जांच, क्षेत्रानुसार फसलों के चयन करने व फसलों में हो रही बीमारियां व नियंत्रण की जानकारी दी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके पांडेय ने वर्तमान मौसम में पशुओं को होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए और टीका के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
जिला उद्यान अधिकारी परवेज खान ने उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि खेत की मेडों पर पौधरोपण और खेत के कुछ हिस्से में सब्जी आदि की फसल उत्पादन कर अपनी आमदनी में वृद्धि कर सकते हैं। अंत में उप कृषि निदेशक ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन,अनिल पटैरिया, किसान नेता नवनीत शर्मा, ऊदल सिंह पटेल, सोवरन सिंह, राजपाल व बाबूलाल दुबे आदि किसान मौजूद रहे।