फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Protest against harassment of journalists in Ballia

बलिया में पत्रकारों के उत्पीड़न के विरोध में किया प्रदर्शन

Thu, 14 Apr 2022 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Protest against harassment of journalists in Ballia
ललितपुर। जनपद बलिया में सक्रिय नकल माफियाओं की पोल खोलने एवं इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र लीक होने का मामला समाचार पत्र के माध्यम से उजागर करने वाले पत्रकारों के साथ बलिया प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में बुधवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

शहर के कंपनी बाग में बैठक में पत्रकारों के साथ हुई उत्पीड़न की घटना की निंदा की गई। कंपनी बाग से पत्रकार एकता जिंदाबाद, पत्रकारों का उत्पीड़न बंद करो के नारे लगाते हुए पत्रकार कचहरी चौराहे से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। पत्रकारों ने कहा कि बलिया में प्रशासन नकल विहीन परीक्षा कराने में नाकाम रहा है। बलिया में इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय का पेपर लीक हो गया था। जिसकी खबर प्रकताशित होने पर अपनी नाकामी को छिपाते हुए बलिया प्रशासन ने पत्रकारों को असंवैधानिक तरीके से बिना जांच कराए गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता का खुलेआम हनन है। पत्रकारों ने पेपर लीक मामले की सघन जांच कराते हुए दोषी नकल माफियाओं और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर पत्रकारों की शीघ्र रिहाई के साथ दर्ज मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

पत्रकारों ने यह भी कहा कि प्रदेश में हो रही पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए और उन्हें समुचित सुरक्षा मुहैया कराई जाए। विभिन्न समाचार पत्रों और चैनलों में कार्यरत पत्रकारों को शासन स्तर पर सूचीबद्ध किया जाए। उत्तर प्रदेश में पत्रकार आयोग का गठन किया जाए। किसी भी पत्रकार की तब तक गिरफ्तारी न की जाए, जब तक पुलिस के उच्च अधिकारी द्वारा उस प्रकरण की जांच न कर लें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश प्रकाश कौंतेय, अखिलेश जैन, आशाराम तिवारी, आनंद प्रकाश गुप्ता, राजू तिवारी, अवतार यादव, रमेश श्रीवास्तव, विकास सोनी, केहर रैकवार, शंकर लाल, मनीष नायक, शैलू पुरोहित, विशाल शांडिल्य, कपिल नायक, रामरतन राय, द्वारका रैकवार, आशीष गुप्ता, हरिओम चौरसिया, आशीष रिछारिया, मनोज पुरोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed