फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   protest against bant for not deposits sammarpan nidhi

समर्पण राशि बैंक में जमा करने से मना करने पर किया प्रदर्शन

Tue, 23 Feb 2021 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
protest against bant for not deposits sammarpan nidhi
श्री राम जन्म भूमि निर्माण को दी समर्पण निधि की रसीद दिखाते - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए लोगों से एकत्रित की गई समर्पण राशि को बैंक में जमा करने से मना करने पर तुवन मंदिर चौराहा स्थित एक बैंक में हंगामा हो गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बैंक के बाहर जाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक कर्मियों से सामंजस्य बनाकर समर्पण राशि जमा कराई।
विज्ञापन

आरएसएस के जिला प्रमुख व्यवस्थापक एवं श्रीराम जन्म भूमि समर्पण अभियान के नगर ऑडीटर प्रताप नारायण गुप्ता एवं उनके साथी छक्कीलाल साहू समेत कुछ लोग मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित की गई समर्पण राशि सोमवार को दिन में सवा तीन बजे तुवन मंदिर स्थित बैंक में जमा करने के लिए गए और कतार में खड़े हो गए। एक घंटे तक कतार में खड़े रहने के बाद भी बैंक कर्मी द्वारा समर्पण राशि जमा करने से मना कर दिया। सूचना मिलने पर बैंक के बाहर आरएसएस के कार्यकर्ता एकत्रित हो गए और बैंक कर्मी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और समझाते हुए बैंक में समर्पण राशि जमा कराए जाने का आश्वासन दिया। लेकिन, कार्यकर्ता बैंक कर्मी द्वारा माफी मांगने की मांग करने लगे। इस पर कुछ देर बाद बैंक मैनेजर ने बाहर आकर बैंक कर्मी के व्यवहार के लिए माफी मांगी और कार्यकर्ताओं को बैंक में ले जाकर समर्पण राशि जमा कराई। इससे मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed