फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Private schools dominate in board exam results, government colleges lag behind

बोर्ड परीक्षा परिणाम में निजी विद्यालयों का दबदबा, सरकारी कॉलेज रहे पीछे

Mon, 20 Jun 2022 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Private schools dominate in board exam results, government colleges lag behind
ललितपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के शनिवार को घोषित हुए रिजल्ट में प्राइवेट विद्यालयों का दबदबा रहा। जबकि सरकारी स्कूल का प्रदर्शन औसत रहा। प्राइवेट विद्यालय में जहां कक्षा दसवीं की दो छात्राओं ने जहां प्रदेश की मेरिट में आठवां व नौवां स्थान हासिल किया। वहीं हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में सफल हुए जनपद के टॉप टेन छात्र-छात्राएं निजी विद्यालय के हैं।
विज्ञापन

जनपद में सरकारी विद्यालयों के बजाए लोग प्राइवेट विद्यालयों में भारी भरकम फीस देकर अपने बच्चों का दाखिला क्यों कराते हैं, इसका कारण शनिवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड के दसवीं व बारहवीं के परीक्षा रिजल्ट आने के बाद सामने आ गया। जनपद का हाईस्कूल परीक्षाफल 89.07 रहा वहीं इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 84.40 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में सफल हुए छात्र-छात्राओं की जनपद मेरिट लिस्ट में प्राइवेट विद्यालयों का दबदबा देखने को मिला। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की जनपद की टॉप टेन मेरिट लिस्ट में छात्र-छात्राएं प्राइवेट विद्यालय के रहे। इनसे से प्राइवेट विद्यालय की दो छात्राओं ओमशी सिंह ने 96.33 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश की मेरिट में आठवां व जनपद में प्रथम स्थान पाया। वहीं अनुप्रिया जैन ने 96.17 अंक पाकर प्रदेश मेरिट में नौवां व जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ साथ हाईस्कूल की जनपद में टॉप-टेन मेरिट में शामिल सभी छात्र-छात्राएं प्राइवेट स्कूल के शामिल हैं। यहीं हाल इंटरमीडिएट रिजल्ट में जनपद के टॉप टेन छात्र-छात्राओं की मेरिट में भी देखने को मिला। इंटर की जनपद मेरिट में कस्बा बांसी स्थित प्राइवेट विद्यालय छात्रा ज्योति बबेले ने 89.80 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान, महरौनी में स्थित प्राइवेट विद्यालय के छात्र प्रमोद ने 88.40 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय व कस्बा बिरधा में स्थित प्राइवेट विद्यालय की छात्रा अनुष्का टोंटे ने 88.00 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पाया है। इनके अलावा बाकी के सात छात्र-छात्रा भी प्राइवेट विद्यालय के हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में भी निजी विद्यालय का रहा था दबदबा
वर्ष 2020 में इंटरमीडिएट के घोषित हुए रिजल्ट में जनपद की टॉप-टेन मेरिट लिस्ट में निजी विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा था। जबकि हाईस्कूल परीक्षाफल में जनपद की टॉप-टेन मेरिट में नौ छात्र-छात्राएं निजी विद्यालय के थे। जबकि टॉप-टेन में शामिल एक छात्रा सरकारी स्कूल की शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिकाओं ने फिर मारी बाजी
जनपद में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट रिजल्ट में हर वर्ष की तरह इस बार भी बालिकाओं का परीक्षाफल बेहतर रहा है और वह अव्वल रही हैं। हाईस्कूल में 92.93 प्रतिशत और 88.41 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed