फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   prime minister home scheme

आवास योजना में अपात्र आवेदनों का कराए पुनर्सत्यापन

Wed, 30 Sep 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
prime minister home scheme
bank - फोटो : bank
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जनपद के विकास कार्यों और किसानों की समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई। इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्र आवेदनों का दोबारा सत्यापन कराया जाए।
विज्ञापन

बैठक में टेल तक पानी पहुंचाने के लिए सिल्ट सफाई कराने और सिल्ट सफाई की फोटो उपलब्ध कराने के लिए कहा। बैठक में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने कहा कि यदि कोई भी पात्र किसान बीमा क्षतिपूर्ति की धनराशि से वंचित रहा तो इंश्योरेंस कंपनी पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त मनरेगा को निर्देशित किया गया कि मनरेगा के माध्यम से जनपद के ग्रामों में माइक्रोइरिगेशन और पात्र लोगों के रोजगार सृजन के लिए मुर्गी पालन/बकरी पालन के शेड/बाड़े और जल संरक्षण के लिए स्टोरेज बनाने की दिशा में तेजी से कार्य आगे बढ़ाया जाए, साथ ही ग्रामीण संपर्क मार्ग, स्वच्छ पेयजल के कार्यों को मनरेगा के माध्यम से कराया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 47562 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें 9600 आवेदनकर्ता अपात्र पाए गए। इस पर अपात्र आवेदनों के दोबारा सत्यापन की बात की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 18392 आवेदन थे, जिनमें से 1576 अपात्र पाए गए। इस पर जनपद में ग्रीन बेल्ट की समस्या का समाधान करने के लिए शासन को पत्र भेजने की बात तय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान फसल बीमा की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद में ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी किसान फसल बीमा का कार्य कर रही है। बीमा कंपनी द्वारा 137555 कृषकों को 305.93 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। 4564 कृषकों का भुगतान शेष है। इन कृषकों की सूची उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई।

बैठक में जनप्रतिनिधि के अलावा अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed