फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   press confrence chief minister

केंद्र की नाकामियों का असर चुनाव में दिखेगा

Wed, 20 Apr 2016 01:09 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 20 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
press confrence chief minister
मुख्‍यमंत्री - फोटो : amar ujala
ललितपुर। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की नाकामियों का असर विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा सूखा से प्रभावित जिले में बांध निर्माण कार्यों में हुई गड़बड़ियों की जांच की जाएगी। सूखा प्रभावितों के साथ खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने अपने सभी चुनावी वायदे पूरे कर दिए हैं, जबकि केंद्र सरकार ने केवल घोषणाएं कर जनता को भरमाया है। प्रदेश सरकार द्वारा सूखे से निपटने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा के 11 करोड़ कार्यकर्ता होने के दावे नर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि फिर तो भाजपा को कार्यकर्ता के अलावा किसी ओर के वोटों की जरूरत ही नहीं है। कचनौदा बांध को पूर्ण बताकर उद्घाटन करा लिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि केनाल का निर्माण नहीं कराने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान केबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, विधायक दीपनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed