फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Preparations are underway to install the idol of Lord Varaha in the temple at Deogarh.

Lalitpur News: देवगढ़ में बराह भगवान की मूर्ति मंदिर में स्थापित करने की तैयारी

Mon, 02 Mar 2026 12:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Preparations are underway to install the idol of Lord Varaha in the temple at Deogarh.
राज्यमंत्री ने कहा-शासन स्तर पर की जाएगी वार्ता
विज्ञापन

जनपद के 52वें स्थापना दिवस पर प्रबुद्धजन, समाजसेवी और मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद के 52वें स्थापना दिवस पर कल्याण सिंह सभागार में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबुद्धजन, समाजसेवियों, खिलाड़ियों समेत 52 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने जनपद की ऐतिहासिक गौरवगाथा पर प्रकाश डाला, वहीं जिला प्रशासन ने विकास योजनाओं और धरोहर संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में उत्साह का संचार किया।
विज्ञापन

प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि जनपद गठन के 52 वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि देवगढ़ में बराह भगवान की जो प्राचीन मूर्ति वर्तमान में संग्रहालय में सुरक्षित है, उसे पुनः मंदिर में स्थापित कराने के लिए शासन स्तर पर वार्ता की जाएगी, ताकि शीघ्र स्थापना संभव हो सके। उन्होंने शहर के ऐतिहासिक सुम्मेरा तालाब का उल्लेख करते हुए बताया कि इसका निर्माण राजा सुम्मेर सिंह ने कराया था तथा उनकी पत्नी ललिता के नाम पर ही जनपद का नाम ललितपुर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्र प्रदर्शनी में दिखी जनपद की पुरातात्विक धरोहर
राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने पर्यटन चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में देवगढ़ दुर्ग व दशावतार मंदिर, बौद्ध गुफाएं, वन्यजीव विहार स्थित गिद्ध कॉलोनी, बंदरगुढ़ा सहित ऐतिहासिक, प्राकृतिक और प्राचीन धार्मिक स्थलों के चित्र प्रदर्शित किए गए। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने निर्देश दिए कि इन स्थलों के चित्र संकलित कर कॉफी टेबल बुक तैयार की जाए। यह जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को सौंपी गई, ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कंपोजिट विद्यालय बानपुर के छात्रों ने पीटी प्रदर्शन किया। यह छात्र मंडल स्तरीय प्रतियोगिता जीतकर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। पहलवान गुरुदीन महाविद्यालय की छात्राओं ने भी आकर्षक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed