फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Preparations are complete with counting

मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी

Sat, 11 Mar 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
 Preparations are complete with counting
election news lalitpur - फोटो : demo
शनिवार को होने वाली विधानसभा मतगणना को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूर्ण कर लीं गई हैं। शुक्रवार को जिला प्रशासन व पुलिस विभाग की ओर से अंतिम तैयारियों का जायजा लिया गया। इसमें अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों पूर्ण निष्ठा से निभाने के निर्देश दिए। इस बार मतगणना केंद्र के लिए अमरपुर स्थित नई गल्ला मंडी में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। शनिवार सुबह सात बजे से मतगणना कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा। ईवीएम से मतगणना से पूर्व डाक मतपत्रों की गिनती होगी। डाक मतपत्रों की गिनती के आधे घंटे बाद ईवीएम मतों की गिनती शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी डॉ. रुपेश कुमार ने प्रशासनिक अमले के साथ स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का परखा। वहीं, एसपी डी प्रदीप कुुमार ने पुलिस लाइन सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया।       
विज्ञापन

     
मतगणना स्थल पर ये रहेंगी व्यवस्था      
- इलेक्ट्रानिक आइटमों पर भी रहेेगा प्रतिबंध      
- प्रवेश एवं निकासी द्वार की होगी वीडियोग्राफी      
- हर मतगणना पांडाल में बीस-बीस टेबलें लगाईं जाएगी।      
- मतगणना कक्ष में प्रत्याशी व उनका एजेंट ही प्रवेश पा सकेेगा      
- हर टेबल पर मतगणना कार्मिकों पर नजर रखेंगे माइक्रोआब्जर्वर      

घर बैठे मिलेगा अपडेट      
किस विधानसभा में किस प्रत्याशी को कितने मत प्राप्त हो रहे हैं। इसकी जानकारी के लिए लोगों में भारी उत्सुकता रहती है। इस बार चुनाव आयोग की तरफ से वोटिंग की जानकारी देने के लिए हाईटेक तरीका अपनाया है। इस बार निर्वाचन आयोग की वेेबसाइट पर विधानसभा वार वोटिंग का अपडेट फीड होता रहेगा। इससे लोग घरों में बैठकर मतगणना की स्थिति को जान सकेंगे।      
विज्ञापन

     
ललितपुर 24 व महरौनी की 23 चक्रों में गणना      
जनपदा की दोनों विधानसभाओं पर 915 मतदेय स्थलों पर मतदान किया गया था। विधानसभा क्षेत्र ललितपुर की 469 पोलिंगबूथों के वोटों की गिनती 24 चक्रों व महरौनी विधानसभा के 446 पोलिंग बूथों पर डाले गए वोटों की गिनती 23 चक्रों में पूर्ण की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed