फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pregnant body found hanging in suspicious circumstances

गर्भवती का संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला शव

Sun, 06 Feb 2022 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Pregnant body found hanging in suspicious circumstances
ललितपुर। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम पठाविजयपुरा में गर्भवती महिला का शव फांसी के फंदे पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। जानकारी मिलने पर कोतवाली महरौनी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर बेटी को मारकर फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम पठा विजयपुरा निवासी क्रांति (20) पत्नी रामराजा विश्वकर्मा शुक्रवार को दोपहर में करीब ढाई बजे घर में अकेली थी। ससुराली जनों के मुताबिक वह लोग अपने काम से गए थे। तभी उसने घर में अटारी में जाकर दरवाजे अंदर से बंद कर लिए और म्यारी पर साड़ी से फंदा बनाकर उस पर लटक गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दिन बाद जब पति रामराजा घर पहुंचा और वह क्रांति दिखाई नहीं दी तो उसने चचेरे भाई के घर में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह अटारी में होगी जिस पर उसने अटारी के कमरे में जाकर उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने दरवाजे की दराज में झांककर देखा तो पत्नी का शव फांसी के फंदे पर लटकता पाया। यह देख उसने अन्य परिजनों को घटना की सूचना दी और किसी प्रकार दरवाजे खोले। अन्य परिजनों ने मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ व कोतवाल मौके पर पहुंच गए और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी बेटी के ससुराल पहुंच गए। मृतका के पिता थाना मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम धुरवारा निवासी अशोक विश्वकर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बेटी की शादी बीते वर्ष 14 मई को पठा विजयपुरा निवासी रामराजा के साथ हुई थी, जिसमें उसने वर पक्ष की मांग के अनुसार साढ़े तीन लाख रुपये दिए थे। इसके बाद भी कुछ महीनों बाद ही ससुराली बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और मांग पूरी नहीं करने पर ससुरालियों ने उसकी बेटी की हत्या कर उसका शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। पिता ने बताया कि उसकी बेटी के गले में साड़ी का फंदा कसा था और उसके दोनों पैर जमीन पर पड़े फैले थे, जबकि उसकी कमर जमीन से आधा फीट ही ऊपर थी और उसकी बेटी चार माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed