फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Prayagraj Express will remain canceled between Khajuraho and Prayagraj.

Lalitpur News: खजुराहो से प्रयागराज के बीच निरस्त रहेगी प्रयागराज एक्सप्रेस

Wed, 29 Jan 2025 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Express will remain canceled between Khajuraho and Prayagraj.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। डॉ. आंबेडकर नगर से प्रयागराज जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन खजुराहो से प्रयागराज के मध्य 28 व 29 जनवरी और दो व तीन फरवरी को निरस्त कर दी गई है। बाकी दिनों में यह ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से अंतिम स्टेशन प्रयागराज तक चलेगी।
महाकुंभ में जाने के लिए कई मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। वहीं, जनपद एवं आसपास के लोगों के लिए डॉ. आंबेडकर नगर से प्रयागराज जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस ललितपुर से नियमित ट्रेन है। लेकिन, रेलवे ने प्रयागराज एक्सप्रेस को मंगलवार एवं बुधवार यानि 28 व 29 जनवरी और दो व तीन फरवरी को खजुराहो से प्रयागराज जंक्शन के मध्य निरस्त कर दिया है। जबकि, यह ट्रेन डॉ. आंबेडकर नगर से संत हिरदाराम नगर, सांची, विदिशा, गंज बासौदा, बीना से ललितपुर होते हुए टीकमगढ़, छतरपुर होकर खजुराहो तक जाएगी। लेकिन, उक्त तारीखों में यह ट्रेन खजुराहो से प्रयागराज के मध्य नहीं चलेगी। इससे यात्रियों को प्रयागराज जाने के लिए परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन

महाकुंभ जाने के लिए प्रयागराज एक्सप्रेस ललितपुर स्टेशन पर रात में 7:38 बजे आती है और 7:40 बजे रवाना होती है। प्रयागराज जाने के लिए शाम के समय इन दिनों तीन ट्रेनें चल रही हैं। 01819 बीना-सूबेदारगंज महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन शाम को 6:45 बजे ललितपुर आती है। जबकि, 19483 बरौनी एक्सप्रेस रात 8:55 बजे आती है, जो प्रयागराज छिक्की रेलवे स्टेशन अगले दिन दोपहर में 12:10 बजे पहुंचती है। मंगलवार को तुलसी एक्सप्रेस का भी ठहराव होता है, जो झांसी होकर प्रयागराज जाती है। मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को बलिया स्पेशल मेला ट्रेन भी सुबह आठ बजे संचालित हो रही है, जो प्रयागराज जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को गोरखपुर मेला स्पेशल ट्रेन भी प्रयागराज जाने के लिए ललितपुर स्टेशन पर सुबह आठ बजे आती है। जबकि, दोपहर में 12:10 बजे प्रयागराज जाने के लिए प्रयागराज छिक्की कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन भी संचालित हो रही है। यह ट्रेन रविवार से शुक्रवार पांच दिनों तक संचालित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed