फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   prakashoutsav celebrated

धूमधाम से मनाया श्रीगुरूग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व

Wed, 08 Sep 2021 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
prakashoutsav celebrated
गुरूवाणी सुनाते मुख्यग्रंथी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश पर्व मंगलवार को लक्ष्मीपुरा स्थित गुुरद्वारा में मनाया गया।
विज्ञापन

श्रीगुरु सिंह सभा के संयोजन में मंगलवार को श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा लक्ष्मीपुरा में गुरवाणी हुई। स्वर्गीय सरदार अवतार सिंह के परिवार द्वारा रखे गए साप्ताहिक पाठ की समाप्ति हुई। इसमें मुख्य ग्रंथी हरविंदर सिंह व उनके साथी रविंदर सिंह द्वारा संगत को कीर्तन सुनाया गया। इस अवसर पर निशान साहिब के चोले की सेवा सुरेंद्र सिंह अरोरा परिवार द्वारा की गई। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरविंदर सिंह ने प्रकाश पर्व के बारे में बताया। गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा ने कहा कि श्रीगुरु ग्रंथ साहिब समूची मानवता को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देता है।

इस अवसर पर लंगर की सेवा स्वर्गीय अवतार सिंह के परिवार की ओर से हुई। इस मौके पर गुरु सिंह सभा के संरक्षक जितेंद्र सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष परमजीत सिंह छतवाल, मनजीत सिंह सलूजा, सुरजीत सिंह, पर्सन सिंह, मेजर सिंह परमार, हरजीत सिंह, गुनबीर सिंह, दलजीत सिंह, चरणजीत सिंह, जगजीत सिंह बाबी, नरेंद्र सिंह सलूजा, सिमरन सिंह सलूजा, बिंदु कलरा, डॉ. हरजीत कोर, मंजीत सिंह परमार, मुन्ना सेन, चमेल सिंह चकबंदी उपस्थित थे। संचालन महामंत्री सुरजीत सिंह सलूजा ने किया।

गुरवाणी कीर्तन संगत सुनतीं महिलाएं।

गुरवाणी कीर्तन संगत सुनतीं महिलाएं।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed