फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pradhan is not taking interest in building a library

Lalitpur News: लाइब्रेरी बनवाने में प्रधान नहीं ले रहे रुचि

Fri, 03 May 2024 04:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Pradhan is not taking interest in building a library
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पंचायती राज विभाग ने ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों व युवाओं का शैक्षिक स्तर बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर एक लाइब्रेरी बनाने का निर्णय लिया था। एक लाइब्रेरी का निर्माण 12 से 16 लाख रुपये की लागत से कराया जाना था। प्रथम चरण में 44 लाइब्रेरी का निर्माण होना था, जिनमें से मात्र आठ लाइब्रेरी का निर्माण ही प्रारंभ हो सका है। बाकी लाइब्रेरी के लिए अभी तक भूमि का भी चयन नहीं किया गया है।
परियोजना में ग्राम प्रधान व सचिव रुचि नहीं दिखा रहे हैं। परिणाम यह निकला कि प्रथम चरण में जिन 44 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी निर्माण का निर्णय लिया गया, उनमें से मात्र आठ पर ही कार्य प्रारंभ हो सका है। पंचायती राज विभाग ने प्रथम चरण में विकास खंड बार की सात ग्राम पंचायतों, विकास खंड महरौनी की सात, विकास खंड मड़ावरा की पांच, विकास खंड बिरधा की आठ, विकास खंड तालबेहट की आठ, विकास खंड जखौरा की नौ ग्राम पंचायतों में निर्माण का निर्णय लिया था, लेकिन अधिकांश ग्राम पंचायतों में इस महत्वपूर्ण कार्य के भूमि ही नहीं मिली।
विज्ञापन

----------------------
इन ग्राम पंचायतों में कार्य प्रांरभ
विकास खंड जखौरा की ग्राम पंचायत जखौरा, रानीपुरा, विकास खंड बार की ग्राम पंचायत बार, बदौराडांग, देवरान, विकास खंड बिरधा की ग्राम पंचायत कल्यानपुरा, रजवारा, तालबेहट की ग्राम पंचायत थाना में ही कार्य प्रारंभ हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
इन ग्राम पंचायतों में नहीं हो पाया कार्य प्रारंभ
विकास खंड बार की ग्राम पंचायत बानपुर, कैलगुआं, गदयाना, सुनवाहा, विकास खंड महरौनी की ग्राम पंचायत सौजना, सैदपुर, कुंहैड़ी, साढ़ूमल, गुढ़ा, पठाविजैपुरा, सिंदवाहा, विकास खंड मड़ावरा, नाराहट, गौना, रनगांव, सौरई, विकास खंड बिरधा की ग्राम पंचायत जाखलौन, बालाबेहट, डोंगराकलां, बिरधा, धौर्रा, कचनौदाकलां, विकास खंड तालबेहट की ग्राम पंचायत खांदी, पूराकलां, बिजरौठा, कड़ेसरा कलां, बिरधा, पवा, नत्थीखेड़ा, विकास खंड जखौरा की ग्राम पंचायत बांसी, बुढ़वार, हर्षपुर, दावनी, दैलवारा, सिरसी, मुहारा में लाइब्रेरी निर्माण प्रारंभ नहीं हो पाया है।
-------------
सचिवों को चेतावनी पत्र जारी किया जा रहा है, जहां लाइब्रेरी प्रस्तावित हैं, वहां जल्द निर्माण कराया जाएगा।
नवीन कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed