फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Prabhat Pheri taken out on the 350th martyrdom day of Guru Tegh Bahadur

Lalitpur News: गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर निकाली प्रभातफेरी

Mon, 24 Nov 2025 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Prabhat Pheri taken out on the 350th martyrdom day of Guru Tegh Bahadur
गुरुद्वारा में कल होगा गुरबाणी कीर्तन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गुरु तेगबहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर रविवार को गुरुद्वारे से प्रभातफेरी निकाली गई। मंगलवार को गुरुद्वारे में गुरबाणी कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
श्रीगुरु सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर रविवार की सुबह प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब लक्ष्मीपुरा से आरंभ होकर आजाद चौक, सावरकर चौक, घंटाघर, सदर कांटा, कंपनी बाग और तुवन चौराहे से आगे सिविल लाइन पहुंची। यहां स्व. सरदार अवतार सिंह के आवास पर अखंड पाठ साहिब शुरू हुआ।
विज्ञापन

प्रभातफेरी के दौरान रास्ते में बच्चे, महिला और पुरुष गुरबाणी कीर्तन करते हुए ढोल मझीरे, छेने, चिमटे बजाते हुए धन गुरु तेग बहादुर साहिब, तेग बहादुर हिंद की चादर, जैसे उच्चारण करते हुए चल रहे थे। मंगलवार को सिविल लाइन में चल रहे अखंड पाठ साहिब का समापन होगा। इसके उपरांत मुख्य ग्रंथी ज्ञानी दलजीत सिंह और ईश्वर सिंह व झांसी से पधार रहे हरकीरत सिंह का रागी जत्था गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेगा। इसके बाद लंगर की सेवा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम सात बजे साढ़े आठ बजे तक गुरुद्वारा साहिब लक्ष्मीपुरा में रहिरास साहिब का पाठ, फिर गुरबाणी कीर्तन अरदास एवं लंगर व दूध की सेवा होगी। इस अवसर पर गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा, महामंत्री सुरजीत सिंह सलूजा, मंत्री मनजीत सिंह, कोषाध्यक्ष परमजीत सिंह छतवाल, ढोलक वादक सतनाम सिंह भाटिया, जगजीत सिंह बॉबी, दलजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed