{"_id":"5ebedfc28ebc3e90240f7c57","slug":"power-supply-stop-from-break-stone-taldehate-news-jhs166817382","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से टूटे बिजली के खंभे, क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से टूटे बिजली के खंभे, क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
टैंकर से पानी भरते मोहल्ले वासी
- फोटो : LALITPUR
तालबेहट। बृहस्पतिवार की रात में एक डंपर चालक ने पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय से बर्फ फैक्टरी के पास लगे बिजली के खंभों में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीन खंभे गिर गए और एक गिरने की स्थिति में है। इससे पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति ठप होने से लोगों को सुबह पानी नहीं मिल सका। इससे लोगों में असंतोष है। इस समय नगर की जनता बिजली और पानी के गंभीर संकट का सामना कर रही है। विभाग को करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
बृहस्पतिवार को आधी रात के बाद एक डंपर चालक पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पीछे एक स्थान पर भवन निर्माण सामग्री लेकर आया था। उसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और चार बिजली के खंभों में टक्कर मार दी, जिससे तीन खंभे गिर गए और चौथा गिरने की स्थिति में है। इसके अलावा एक ट्रांसफार्मर और केबल को भी काफी नुकसान हुआ है। इससे उस क्षेत्र की बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात क्षेत्र के लोगों को गर्मी और मच्छरों के मध्य गुजारनी पड़ी। बाद में सीओ देवेंद्र कुमार सिंह और अवर अभियंता विनय कुमार साहू ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद संविदा कर्मचारियों ने किसी तरह क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रारंभ की।
====================
पेयजल संकट रहा
बृहस्पतिवार को माताटीला से तालबेहट आने वाली बिजली लाइन में सुबह आठ बजे फाल्ट आ गया। इसकी सूचना वहां के कर्मचारियों ने दो घंटे बाद बिजली विभाग को दी। इसके बाद विभागीय कर्मचारियों को उस फाल्ट का पता लगा कर ठीक करने में दो बजे दोपहर तक का समय लग गया। इससे माताटीला से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। पानी के लिए हैंडपंपों पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
आए दिन बिजली संकट के कारण बिजली आधारित उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। सरकार को लॉकडाउन में हुए नुकसान को दृष्टिगत रखते हुए उद्योग संचालकों के बिजली बिल माफ करना चाहिए।
मदन मोहन ज्योतिषी, लघु उद्योग संचालक
पहले से ही बुरी तरह प्रभावित पेयजल समस्या कुछ दिनों से बिजली के कारण और गंभीर होती जा रही है। इस ओर विभागीय अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।
बीनू जैन, हार्डवेयर व्यवसायी
नगर की जनता को बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कुछ दिनों से बिजली के कारण लोग परेशान होने लगे हैं। पूरी रात लाइट नहीं रही।
हितेंद्र कुमार जैन, किराना व्यापारी
ऊंचाई वाले मोहल्लों में पानी की समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। विभागीय अधिकारियों को यहां की आपूर्ति के लिए टैंकर चलवाने चाहिए। हरीश कुुमार
जेई ने दिया पुलिस को शिकायती पत्र
बिजली विभाग के अवर अभियंता विनय कुमार साहू ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में अवगत कराया कि बृहस्पतिवार को रात में अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार कर चार बिजली के खंभे, 400 केबीए का ट्रांसफार्मर व लगभग 850 मीटर केबल को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे विभाग को छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाए।