{"_id":"9c841f982eaf1bd8da6e2f6a35dda349","slug":"power-overloading-and-electrical-fault-meant-trouble-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली: ओवरलोडिंग व विद्युत फाल्ट बने मुसीबत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली: ओवरलोडिंग व विद्युत फाल्ट बने मुसीबत
ललितपुर/ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में बिजली की ओवरलोड व विद्युत फाल्ट विद्युत विभाग के लिये परेशानी का सबब बने हुए हैं। शुक्रवार को शहर के आधा दर्जन मुहल्लों की बिजली एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण तथा राजघाट फीडर के दो दर्जन गांव की बिजली फाल्ट के कारण रात भर बंद रही।
गल्ला मंडी स्थित 66 केवीए पावर हाउस में स्थापित आयल सर्किट ब्रेकर (ओसीबी मशीन) में खराबी तो कभी फीडरों की ट्रिपिंग में खराबी के कारण शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति गुल बनी रहती है। शुक्रवार की देर रात नझाई बाजार स्थित 33 केवीए पावर हाउस में स्थापित घंटाघर फीडर की आपूर्ति महावीर प्याऊ के पास एक दुकान में आग लगने के कारण बंद करा दी गयी। आग पर काबू पाने के बाद शनिवार की सुबह साढ़े चार बजे फीडर की आपूर्ति सुचारु की जा सकी। इस वजह से इस फीडर के अंतर्गत मुहल्ला नझाई बाजार, घंटाघर, सुभाष पुरा, महावीर पुरा, रावरपुरा, कटरा बाजार, सावरकर चौक आदि की बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को बिना बिजली के उमस भरी गर्मी में रात गुजारनी पड़ी।
वहीं, शुक्रवार की देर शाम सात बजे राजघाट फीडर के अंतर्गत राजघाट में 11 हजार केवी लाइन की डिस पंक्चर हो गई। इसी तरह ग्राम मड़वारी में हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आ गया, जिससे आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी मिलने पर विद्युत कर्मियों ने रात में पेट्रोलिंग शुरू की और हाईटेंशन तार को ठीक किया। इसी तरह राजघाट में हाईटेंशन तार की डिस बदलकर दूसरी डिस लगाकर शनिवार की सुबह आपूर्ति सुचारु की गयी।
विज्ञापन
इस तरह राजघाट फीडर के अंतर्गत आने वाले 24 गांवों की विद्युत आपूर्ति साढ़े 13 घंटे बंद रही। वहीं, शनिवार की सुबह सवा सात बजे देवगढ़ फीडर के अंतर्गत ग्राम जाखलौन में हाइटेंशन लाइन में फाल्ट आ गया, जिससे इस फीडर के पूरे 84 गांव ग्राम महेशपुरा, ककरूआ, बम्हौरीकलां, मैरतीकलां, बेसरा, दावनी, गंगारी, ऐरा, जाखलौन धौर्रा, कपासी से होते हुए देवगढ़ तक की बिजली गुल हो गयी। विद्युत कर्मियों द्वारा पेट्रोलिंग कर दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकी। वहीं, शनिवार की दोपहर में जिले में बारिश होने के कारण अधिकांश फीडर प्रभावित रहे।