{"_id":"6a3ee365ac98e2b04600e721","slug":"post-mortem-fails-to-reveal-cause-of-youths-death-viscera-preserved-and-sent-to-laboratory-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-158653-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पोस्टमार्टम में नहीं खुला युवक की मौत की वजह, विसरा सुरक्षित कर प्रयोगशाला भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पोस्टमार्टम में नहीं खुला युवक की मौत की वजह, विसरा सुरक्षित कर प्रयोगशाला भेजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत पर गए युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट नहीं हो सका। इस कारण विसरा सुरक्षित कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट में ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।
थाना बानपुर के ग्राम तोर निवासी 21 वर्षीय अरुन राजपूत 25 जून की सुबह अपने सब्जी वाले खेत में अचेतावस्था में मिला था। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने मौत का कारण अज्ञात बताया था। पोस्टमार्टम में भी अरुण की मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इस कारण से उसका विसरा सुरक्षित किया गया है। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। अब विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। वहीं परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम में युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
-- -- -- -