फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Polluted water also found in second hand pump of Jalandhar

Lalitpur News: जलंधर के दूसरे हैंडपंप में भी मिला प्रदूषित पानी

Sun, 11 Aug 2024 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Polluted water also found in second hand pump of Jalandhar
- गांव में तीन अगस्त को फैला था डायरिया, ग्राम प्रधान की हो चुकी है मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ब्लॉक मड़ावरा के गांव जलंधर में दूसरे हैंडपंप से लिया गया पानी भी प्रदूषित मिला है। गांव में तीन अगस्त को डायरिया से प्रधान की मौत हो चुकी है। इसके बाद पानी का नमूना जांच को भेजा गया था। अब दोनों हैंडपंपों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
डायरिया से सात अन्य लोग भी चपेट में आ गए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल लिया था। इसके बाद चार अगस्त को जांच में चार लोग डायरिया से पीड़ित पाए गए थे। इन सभी मरीजों को सीएचसी मड़ावरा में भर्ती किया गया था। सीएमओ डाॅ. इम्तियाज अहमद व खंड विकास अधिकारी सौरभ वर्नवाल टीम के साथ गांव पहुंचे थे। इसके बाद जांच में हैंडपंप के पास गंदगी होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

हैंडपंप से डायरिया फैलने की संभावना पर हत्था हटाकर बंद कर दिया था। इसके पानी के सैंपल जांच को लखनऊ भेजे गए थे। रिपोर्ट आने पर अधिकारियों ने हैंडपंप को प्रयोग में न लेने के लिए निर्देशित किया है। ग्रामीणों को टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जलंधर में हैंडपंप को पूरी तरह से बंद करवा दिया है। टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed