फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Poll : 82.36 per cent polling

उपचुनाव: 82.36 प्रतिशत रहा मतदान

Mon, 22 Feb 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Poll : 82.36 per cent polling
ललितपुर (ब्यूरो)। ग्राम पंचायत के उप निर्वाचन- 2016 के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया। इस दौरान जिले में औसत मतदान 82.36 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


विकासखंड मड़ावरा के मतदेय स्थल संख्या 52 पूर्व माध्यमिक विद्यालय अर्जुनखिरिया में कुल 139 मतदाताओं के सापेक्ष 114 वोट डाले गए। विकासखंड बार में मतदेय स्थल संख्या 24 प्राइमरी विद्यालय गड़िया भाग-दो में 126 के सापेक्ष 96 मत डाले गए।
विज्ञापन


मतदेय स्थल संख्या 52 पूर्व माध्यमिक विद्यालय टोड़ी में 155 के सापेक्ष 129 वोट, मतदेय स्थल संख्या 169 प्राथमिक विद्यालय धमना में कुल 64 मतों के सापेक्ष 60 वोट डाले गए। विकासखंड बिरधा में एक मतदेय स्थल संख्या 36 प्राथमिक विद्यालय उत्तमधाना में 103 मतों के सापेक्ष 94 वोट डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकासखंड महरौनी में मतदेय स्थल संख्या- 45 प्राथमिक विद्यालय छपरट भाग- दो में 108 मतों के सापेक्ष 70 वोट, मतदेय स्थल संख्या 46 पूर्व माध्यमिक विद्यालय छापछौल भाग- एक में 496 मतों के सापेक्ष 348 वोट, मतदेय स्थल संख्या 47 पूर्व माध्यमिक विद्यालय छापछौल भाग- दो में 268 मतों के सापेक्ष 163 वोट, मतदेय स्थल संख्या 51

प्राथमिक विद्यालय जखौरा भाग-दो में 231 मतों के सापेक्ष 193 वोट, मतदेय स्थल संख्या 65 प्राथमिक विद्यालय दरौना में 576 मतों के सापेक्ष 391 वोट, मतदेय स्थल संख्या 93 प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर भाग- एक में 384 मतों के सापेक्ष 329 वोट व प्राथमिक विद्यालय सतवांसा भाग- दो में 117 मतों के सापेक्ष 82 वोट डाले गए।

निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए 11 मतदान केंद्रों के 12 मतदेय स्थलों के लिए 12 पीठासीन अधिकारी और 36 मतदान अधिकारियों सहित कुल 48 मतदान कार्मिकों की तैनाती की गई थी।

बिरधा विकासखंड में 91.26 प्रतिशत, मड़ावरा विकासखंड में 82 प्रतिशत, बार विकासखंड में 84.38 प्रतिशत और महरौनी विकासखंड में 71.82 प्रतिशत मतदान हुआ। सभी विकासखंडों को शामिल करते हुए जनपद का औसत मतदान प्रतिशत 82.36 प्रतिशत रहा।

मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए मड़ावरा ब्लाक में उप जिलाधिकारी सुरेश कुमार पाल, महरौनी ब्लाक में तहसीलदार सुशील कुमार दुबे, बार ब्लाक में तहसीलदार अवधेश निगम और बिरधा विकास खंड में उप जिलाधिकारी पाली प्रियंका सिंह की तैनाती रही।


मड़ावरा विकासखंड में भूमि संरक्षण अधिकारी महरौनी अशोक कुमार यादव, बार ब्लाक में जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह, महरौनी ब्लाक में जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार तथा बिरधा ब्लाक में जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह निर्वाचन अधिकारी के रूप में तैनात किए गए हैं। निर्वाचन अधिकारियों की देख-रेख में सभी मतदेय स्थलों की मतपेटियां स्ट्रांग रूम में जमा करा दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed