{"_id":"67ed8bebe6d9e03bad0c2f7b","slug":"political-parties-are-in-uproar-after-the-wakf-amendment-bill-is-presented-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-132693-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: वक्फ संशोधन बिल पेश होने पर राजनीतिक दलों में उफान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: वक्फ संशोधन बिल पेश होने पर राजनीतिक दलों में उफान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। लोकसभा में पेश वक्फ संशोधन बिल पर भाजपा को छोड़ सभी राजनीतिक दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। हाल में किए गए सर्वे में जनपद में वक्फ बोर्ड की 143 संपत्तियां का ब्योरा मिला था, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।
इसके पहले हुए सर्वे में जनपद में 115 संपत्तियां वक्फ बोर्ड की मिली थीं। फिर झांसी से रिकॉर्ड मंगाया गया, यहां से तीस और संपत्तियों का ब्योरा आया। इसमें दो संपत्ति ऐसी मिलीं जो पहले की सूची में थीं, फिर 28 संपत्ति ऐसी मिलीं, जिसका ब्योरा जनपद में मौजूद नहीं था। इस तरह से 28 संपत्तियों के साथ कुल 143 संपत्तियां वक्फ बोर्ड की मिलीं। जनपद का गठन 1974 में हुआ था, उससे पहले जनपद झांसी जिले में आता था, इसलिए अभी कुछ भूमि रिकार्ड झांसी में मौजूद है, जिसे जरूरत पड़ने पर मंगाया जाता है।