{"_id":"58ac8b304f1c1b0f23b2312d","slug":"political-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलगाववादियों पर 5 सौ करोड खर्च करती है केन्द्र सरकार- केशव देव मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलगाववादियों पर 5 सौ करोड खर्च करती है केन्द्र सरकार- केशव देव मौर्य
lalitpur
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा क्षेत्र महरौनी से प्रत्याशी रमेश खटीक के समर्थन में आये महान दल ने मंगलवार को अपने दमखम का प्रदर्शन किया। महान दल के कार्यकर्ताओं ने नगर में विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली और फिर ललितपुर रोड स्थित सिंघई पेट्रोल पंप के पीछे मैदान में आयोजित जनसभा में महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वह पहले रमेश खटीक को महरौनी से महान दल का प्रत्याशी बनाना चाहते थे लेकिन सपा ने उनको टिकट दे दी। इसके बाद गठबंधन का पेंच फंसने पर जहां सपा ने अपने प्रत्याशी को दरकिनार कर दिया तो बेसहारा प्रत्याशी को सहारा देने महान दल सामने आया। उन्होंने कहा कि रमेश खटीक के साथ अन्याय हुआ है लेकिन महान दल के समर्थन के बाद यह प्रत्याशी दम खम के साथ चुनाव लड़ रहे हैं और हम सभी को इनके लिये जिताने का काम करना है। उन्होंने कहा कि बेशक चुनाव में प्रत्याशी रमेश खटीक का सिंबल साईकिल हो, लेकिन हमारा सपा से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि रमेश खटीक हमारे ही प्रत्याशी हैं जो जीतने के बाद क्षेत्रवासियों के बीच हमेशा सुख दुख में उपलब्ध रहेंगे। वहीं बाहरी प्रत्याशी यदि जीत जायेंगे तो उनके कभी दर्शन नहीं होंगे और जनता को दिक्कतें उठानी पडेंगी ।
प्रधानमंत्री की वादाखिलाफी पर कहा कि वह कहते थे कि सभी के खातों में 15 लाख रुपये आयेंगे लेकिन अभी तक किसी के खाते में रुपये नहीं आये। उन्होंने कहा कि ये जनता को उल्लू बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर में अलगाववादियों को संरक्षण देने का काम केन्द्र सरकारें करती रहीं और उन पर काफी पैसा खर्च किया जो हमारे सैनिकों पर पत्थर फेंकते हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र की सरकार बजट से अलगाववादियों पर प्रति वर्ष पाँच सौ करोड़ रूपया खर्च करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 10 साल उन अलगाववादियों पर खूब खर्च किया क्योकि वहां मुसलमान को वोट लेना था,जो भाजपा मुसलमान के खिलाफ बात करती है, उसने भी अलगाववादियों पर करोड़ो रूपया खर्च किया। भाजपा के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर में जाकर कहा था कि अब ये सुविधाये बंद होनी चाहिये।कांग्रेस को गाली देने वाली भाजपा भी ढाई साल में बंद नही कर पायी और भाषण देकर चले आये। इसके पूर्व सभा को महान दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन शाक्य, प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार यादव,बुन्देलखण्ड प्रभारी शैलेन्द्र मौर्य,जिला प्रभारी भजनलाल कुशवाहा, जिलाध्यक्ष गुमान कुशवाहा,महरौनी प्रभारी धनीराम कुशवाहा सहित प्रत्याशी रमेश खटीक ने भी सभा को संबोधित किया ।
विज्ञापन
मतदान के दो दिन पहले बदले समीकरण
समाजवादी पार्टी से पर्चा भरने के बाद रमेश खटीक से पार्टी द्वारा किनारा कर लिया गया। हालांकि पिछले तीन साल से बतौर प्रत्याशी क्षेत्र में प्रचार करने व जनसंपर्क करने वाले रमेश खटीक ने चुनाव से न हटने का निर्णय लिया। मंगलवार को रोड शो व सभा में भीड़ को शामिल उन्होंने शक्ति प्रदर्शन किया। भीड़ को देखकर विपक्षियों द्वारा नए सिरे से रणनीति तैयार की जानी लगी है। सपा पार्टी द्वारा गठबंधन का प्रत्याशी कांगेस के बृजलाल खाबरी को मान लेने के बाद रमेश खटीक के बैठ जाने की अटकलें शुरु हो गईं थी। मंगलवार के शक्ति प्रदर्शन से महरौनी विधानसभा का चुनावी माहौल गर्मा गया है।