{"_id":"600c8d6e8ebc3e2f20384036","slug":"policekarmiyo-pr-lagay-marpit-ke-aarop-lalitpur-news-jhs1868385178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों पर लगाए मारपीट के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों पर लगाए मारपीट के आरोप
विज्ञापन
बार थाने के पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप है।
- फोटो : ???? ????
ललितपुर : पुलिसकर्मियों पर लगाए मारपीट के आरोप
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गेंदोरा के एक ग्रामीण ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर थाना बार में बंद भाई को छुड़ाने जाने पर वहां तैनात एक इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और होमगार्ड पर थाने में मारपीट करने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गेंदोरा निवासी अशोक अहिरवार पुत्र पन्नालाल ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत पत्र देकर बताया कि बीते 20 जनवरी को उसकी और उसके छोटे भाई की पत्नी के बीच लड़ाई हो गई थी। जिसके चलते थाना बार की पुलिस उसके भाई रामभरोसे को पकड़ कर ले गई थी। अगले दिन सुबह वह अपनी पत्नी पूजा और मां गेंदाबाई के साथ भाई को छुड़वाने और राजीनामा करवाने के लिए थाने गया था। वहां थानाध्यक्ष ने दीवान का इंतजार करने को कहा और वह कहीं चले गए। इसके बाद थाने में मौजूद एक इंस्पेक्टर, एक कांस्टेबल और एक गार्ड उसके पास आए और अभद्र व्यवहार करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने लाठी डंडों से उसकी एवं उसके भाई रामभरोसे की पिटाई कर दी, जिससे उसे व उसके भाई को कई चोटें आई हैं। वहीं कांस्टेबल ने उसकी जेब में रखे 12 हजार रुपये छीनकर आपस में बांट लिए। आरोप है कि दरोगा ने धमकी दी कि कप्तान के पास जाने पर गुंडा एक्ट लगवा देंगे। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वर्जन
ग्राम गेंदोरा के ग्रामीण ने आरोप लगाए हैं कि उनके साथ मारपीट की गई है। सीओ तालबेहट द्वारा इसकी प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि युवक का अपने भाई के साथ लड़ाई झगड़ा हुआ था, इसमें पुलिस उसके भाई को पकड़ के लाई थी और उसका 151 में चालान किया गया था, मेडिकल भी कराया था। फिर भी सीओ तालबेहट को इस मामले में विस्तृत जांच करने के आदेश दिए गए हैं, जांच के उपरांत यदि इसमें जो दोषी पाया जाएगा, उसमें आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।