फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   police watch tourist area

छुट्टियों में टूरिस्ट स्थलों पर पलिस देगी पहरा

Wed, 23 Dec 2020 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
police watch tourist area
police new car.jpg - फोटो : police new car.jpg
ललितपुर। जनपद में बांधों में डूबने से होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए अब पुलिस प्रशासन द्वारा छुट्टियों एवं विशेष दिनों में ऐसे टूरिस्ट स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी और पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। बीते कुछ दिनों में बांधों में होने वाली इन घटनाओं को देखते हुए एसपी प्रमोद कुमार ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जनपद में तीन दिन पहले माताटीला बांध से निकलने वाले पानी में खेलते समय एक बालिका गिर कर डूब गई थी, जिसे बचाने के लिए उसके नाना और उसकी मां भी डूब गए थे, जिसमें बालिका के नाना और मां की मौत हो गई थी, जबकि बालिका की हालत बिगड़ गई थी। वहीं, जनपद में इससे पहले भी सुकवां-ढुकवां, राजघाट बांध, गोविंद सागर बांध व सुम्मेरा तालाब एवं अन्य ऐसे टूरिस्ट स्थलों पर पूर्व में कई घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने ऐसे टूरिस्ट स्थलों की सूची तैयार कर ली है, जहां छुट्टियों के दिनों में या विशेष पर्व या दिनों में लोगों की भीड़ वहां पहुंचती है। उन स्थलों पर अब पुलिस पहरा देगी और सतर्कता के लिए लोगों को सजग भी करेगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत थानाध्यक्षों को इन दिनों में संबंधित टूरिस्ट स्थलों पर जहां घटनाओं की संभावना अधिक रहती है, वहां पुलिस की तैनाती करने के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि पूर्व की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए एहतिआतन यह कदम उठाया गया है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वह भी सुरक्षित रहकर अपने साथियों व परिजनों का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed