{"_id":"60d631ba8ebc3e32bd022244","slug":"police-torture-urine-abusement-lalitpur-news-jhs1980019171","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में मारपीट कर मानवमूत्र पिलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में मारपीट कर मानवमूत्र पिलाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार (ललितपुर)। थाना बार के अंतर्गत ग्राम भैलोनीलोध निवासी एक ग्रामीण ने डीएम को शिकायती पत्र देकर थाना बार पुलिस पर जमीन के विवाद में उसे थाने में बंद करके मारपीट करने और मुंह पर पेशाब फेंकने का आरोप लगाया है।
थाना बार के ग्राम भैलोनी लोध निवासी सुरेंद्र सिंह ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी जमीन का विवाद गांव के कुछ लोगों से चल रहा है, जिसका मुकदमा कोतवाली ललितपुर व तालबेहट में चल रहा है। बीते 23 जून को इसके चलते करीब सात लोग खेत पर कब्जा करने की नीयत से आए और गालियां देने लगे, जिस पर उसने डायल 112 पर कॉल कर दिया, तो डायल 112 पुलिस आ गई और उसे व विपक्षी एक ग्रामीण को थाना बार ले गए। जहां उसे रात भर बंद रखा और मारपीट की।
सुबह चालान काटने से पहले उसके साथ फिर से मारपीट की गई। प्यास लगने पर पानी मांगने पर एक सिपाही से पेशाब पिलाने को कहा। पीड़ित ने सिपाही द्वारा डिस्पोजल में पेशाब लाकर उसके मुंह में फेंकने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि इसके बाद उसका चालान काटा गया, जिसके बाद उसे तालबेहट से जमानत पर छोड़ा गया। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष बार अंजनी कुमार सिंह का कहना है कि व्यक्ति को जमीन के विवाद के मामले में पकड़कर चालान काटा गया था। उसके द्वारा थाने में मारपीट और पेशाब पिलाने व फेंकने के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। चालान काटने के बाद न्यायालय के पेश करने से पहले उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया था, जिसमें नोइंजरी आई है। यह सिर्फ जमीन पर कब्जा के मामले में पुलिस दोबारा न पहुंचे, इसलिए यह सब किया जा रहा है।