{"_id":"69405c9672bfeff50100d407","slug":"police-teams-left-for-kolkata-roorkee-farrukhabad-aligarh-and-kanpur-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-147965-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पुलिस की टीमें कोलकाता, रुड़की, फर्रुखाबाद, अलीगढ़ और कानपुर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पुलिस की टीमें कोलकाता, रुड़की, फर्रुखाबाद, अलीगढ़ और कानपुर रवाना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बहनोई डॉ. राजीव गुप्ता के दस्तावेज का उपयोग कर कार्डियोलॉजिस्ट की नौकरी करने के आरोप में गिरफ्तार अभिनव सिंह का रिकार्ड खंगालने के लिए पुलिस की पांच टीमें सोमवार को कोलकाता, रुड़की, फर्रुखाबाद, अलीगढ़ और कानपुर देहात रवाना हो गईं। टीमें वहां शैक्षिक और चिकित्सकीय दस्तावेज खंगालने के साथ अन्य जानकारी जुटाएंगी।
कोलकाता गई पुलिस की टीम अभिनव द्वारा एमबीबीएस करने के दावे के प्रपत्र खंगालेगी। अलीगढ़ गई टीम चिकित्सकीय डिग्री एमडी करने के दावे, रुड़की में इंजीनियरिंग के दस्तावेज खंगालेगी। टीमें कानपुर के विद्यालय से अभिनव द्वारा हाईस्कूल पास करने सहित फर्रुखाबाद के विद्यालय से उत्तीर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा के दस्तावेज खंगालेंगी।
लाइसेंसी रिवाल्वर के लिए प्रस्तुत किए दस्तावेज पुलिस ने जुटाए : अभिनव सिंह के पास एक लाइसेंसी रिवाल्वर थी। इसे लेकर पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस के समय प्रस्तुत किए गए दस्तावेज असलहा विभाग से मांगे थे। सोमवार को पुलिस ने उक्त प्रपत्रों को जुटा लिया। पुलिस इनकी गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
आधार कार्ड, पैनकार्ड के साथ अन्य कागजात की जांच शुरू : ललितपुर। अमेरिका में रहने वाले बहनोई डॉ. राजीव गुप्ता की पहचान चोरी कर कूटरचित दस्तावेज बनाने वाले आरोपी अभिनव सिंह के आधार कार्ड की जांच पुलिस कर रही है।
अभिनव सिंह ने अपने बहनोई डॉ. राजीव गुप्ता के नाम के आधार कार्ड, पैनकार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बैंक पासबुक सहित अन्य कागजात कूटरचित तरीके से तैयार किया था। पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि अभिनव सिंह ने अपने बहनोई के नाम से बनवाए दस्तावेज का कहां-कहां इस्तेमाल किया है। वहीं, अभिनव सिंह के बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूलों में लगाए गए प्रपत्रों की भी जांच होगी। बच्चों के नाम व पत्नी के प्रपत्रों को भी खंगालने की तैयारी है।