फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police teams continued to search for the thieves on the second day as well, CCTV cameras were scanned

Lalitpur News: चोरों की तलाश में दूसरे दिन भी जुटी रही पुलिस टीमें, सीसीटीवी कैमरे खंगाले

Wed, 27 Aug 2025 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police teams continued to search for the thieves on the second day as well, CCTV cameras were scanned
ललितपुर। ग्राम डोंगराखुर्द में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चोरी का प्रयास करने वाले चोरों की तलाश में पुलिस की टीमें दूसरे दिन भी जुटी रहीं। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। वहीं सर्विलांस टीम तकनीकी पहलुओं पर जांच करने में जुटी रही।
विज्ञापन

थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम डोंगराखुर्द में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शनिवार व रविवार को बंद रहने का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी करने का असफल प्रयास किया था। सोमवार को जब बैंक कर्मचारी बैंक को खोलने पहुंचे थे तो उन्हें बैंक में चोरी का प्रयास होेने का पता चला। चोरों ने शटर के ताले तोड़ दिए थे। सीसीटीवी कैमरे उखाड़ दिए थे। अंदर लॉकर न तोड़ पाने से चोरों को सफलता नहीं मिला पाई थी।
विज्ञापन

एएसपी कालू सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया था। सीसीटीवी कैमरे में दो लोग मुंह पर रूमाल बांधे हुए कैद हुए थे। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने थाना नाराहट पुलिस सहित एसओजी, सर्विलांस टीम को चोरों की तलाश करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पुलिस टीमें घटना का खुलासा करने में जुट गई थीं। मंगलवार को पुलिस टीम एसओजी, सर्विलांस ने ग्राम डोंगराखुर्द सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। सूत्रों के अनुसार जांच पड़ताल और सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के दौरान पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। अब इन सुरागों को लेकर पुलिस टीमें आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई हैं। वहीं, सर्विलांस टीम तकनीकी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed