{"_id":"6a4aa148e1367a9feb074b8d","slug":"police-registered-a-report-regarding-a-dispute-between-two-parties-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-159165-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दो पक्षों के विवाद में पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दो पक्षों के विवाद में पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना गिरार के ग्राम रमगढ़ा में शनिवार शाम दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शनिवार की शाम को ग्राम रमगढ़ा में दो पक्षों के चलते विवाद हो गया था। इसमें दोनों पक्षों के करीब दस लोग घायल हो गए थे। इनमें तीन को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। इस मामले में गिरार पुलिस ने एक पक्ष के संजय कुमार की तहरीर पर अच्छेलाल, गजा, अरविंद, धर्मेंद्र, नीलेश, जगतरानी, गुलाब रानी निवासी ग्राम रमगढ़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि ग्राम रामगढा में दो पक्षों के बीच शराब के नशे में वाद विवाद और मारपीट की घटना हुई थी। इसमें दोनों पक्षों के लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। थाना गिरार पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।