{"_id":"66c901a169724bbc6c0bc157","slug":"police-recruitment-exam-3222-candidates-left-out-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-119701-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा : 3222 अभ्यर्थियों ने किया किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा : 3222 अभ्यर्थियों ने किया किनारा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच आठ केंद्रों पर हुई। पहले दिन पहली पाली में 3144 के सापेक्ष 1511 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल और 1633 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 3144 के सापेक्ष 1555 उपस्थित रहे और 1589 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से हुई।
पांच दिनों तक आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा शुक्रवार से आठ केंद्रों पर शुरू हुई। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थी पहुंच गए थे। निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्रों के अंदर प्रवेश शुरू कराया गया। इससे पूर्व परीक्षार्थियों की गहनता से तलाशी ली गई। पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही परीक्षार्थी अंदर पहुंचे। निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई। पहली पाली में पंजीकृत 3144 के सापेक्ष 1511 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 1633 ने किनारा किया। दूसरी पाली में भी 3144 के सापेक्ष 1589 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारी भ्रमणशील रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पुलिस अधीक्षक मोहम्म्द मुश्ताक स्वयं परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करते रहे और पुलिसकर्मियों को निर्देश जारी करते रहे। जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहे। परीक्षा केंद्र के आसपास फोटोकॉपी की दुकानें बंद रहीं। पुलिस लाइन में बने कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो रही परीक्षा पर नजर रखी गई।
-- -- -- -- --
छात्राओं की चूड़ी, कील, अंगूठी भी उतरवाई
किसी भी अभ्यर्थी को प्रतिबंधित वस्तु नहीं ले जाने दिया गया। यहां तक कि छात्राओं की चूड़ी, झुमके, कील, अंगूठी भी उतार ली गई। हाथ में पहने हुए कलावा तक को काट दिया गया। इसके बाद ही परीक्षा केंद्रों के अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
परीक्षार्थियों की मदद में जुटी रही पुलिस : राजस्थान, बिहार, पंजाब सहित अन्य प्रदेशों व जनपदों के छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होने आए। ट्रेन या बस से वे ललितपुर पहुंचे। यहां रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर पुलिस तैनात की गई थी। परीक्षा केंद्र को लेकर क्यूआर कोड भी लगाया गया था। पुलिस कर्मियों ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद की।
-- -- -- -- -
यातायात पुलिस संभाले रही व्यवस्था : शहरी क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के पास यातायात समस्या न हो, इसके लिए यातायात प्रभारी आलोक तिवारी ने खाका तैयार किया था। परीक्षा केंद्र जीआईसी से होकर पुरानी तहसील की ओर जाने वाली सड़क पर वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए थे। रावतपुरा में बने परीक्षा केंद्र नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज के आसपास की सड़कों पर यातायात बाधित न हो, इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया था।
-- -- -- -- -
खुफिया विभाग और सर्विलांस टीम रही सक्रिय
स्थानीय खुफिया इकाई और सर्विलांस टीम भी सक्रिय रही। संदिग्धों की तलाश की जाती रही। साइबर कैफे, कंप्यूटर दुकानों पर नजर बनाए रही। सोशल मीडिया सेल भी एक्टिव रहा।
-- -- -- -- -
एक परीक्षार्थी की पहचान को लेकर रही गहमागहमी : सुबह की पाली में नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज पर एक परीक्षार्थी की पहचान को लेकर गहमागहमी रही। उसके आधार कार्ड सहित अन्य कागजों का सत्यापन करने पर सब कुछ सही पाया गया।
-- -- -- -- --
प्रथम पाली में उपस्थिति परीक्षा केंद्र अनुसार
परीक्षा केंद्र - पंजीकृत - उपस्थित - अनुपस्थित
एनएमवी पार्ट-1 - 384 - 188 - 196
एनएमवी पार्ट-2 - 384 - 182 - 202
पीएन इंटर कॉलेज - 240 - 119 - 121
वर्णी जैन इंटर कॉलेज - 456 - 224 - 232
जीजीआईसी - 480 - 242 - 238
जीआईसी - 480 - 222 - 258
नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज - 480 - 228 - 252
आरएमवी महाविद्यालय - 240 - 106 - 134
योग - 3144 - 1511 - 1633
-- -- -- -- -- -- -
द्वितीय पाली में परीक्षा केंद्र वार उपस्थिति
परीक्षा केंद्र - पंजीकृत - उपस्थित - अनुपस्थित
एनएमवी पार्ट-1 - 384 - 197 - 187
एनएमवी पार्ट-2 - 384 - 201 - 183
पीएन इंटर कॉलेज - 240 - 120 - 120
वर्णी जैन इंटर कॉलेज - 456 - 227 - 229
जीजीआईसी - 480 - 225 - 255
जीआईसी - 480 - 222 - 258
नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज - 480 - 242 - 238
आरएमवी महाविद्यालय - 240 - 121 - 119
योग - 3144 - 1555 - 1589