फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police officers in danger, old cases being investigated

सकते में पुलिस अफसर, खंगाले जा रहे पुराने मामले

Thu, 05 May 2022 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Police officers in danger, old cases being investigated
ललितपुर। पुलिस कर्मियों पर दुष्कर्म के आरोप तो पहले भी लगते रहे हैं, लेकिन थाना परिसर में किसी सामूहिक दुष्कर्म से पीड़ित किशोरी के साथ थानाध्यक्ष ने दुष्कर्म किया हो यह पहला मामला है। हालांकि इस घटना से अधिकारी भी सकते में आ गए हैं। क्योंकि कुछ माह पहले एक युवती ने पुलिस के एक अधिकारी के खिलाफ पोर्टल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसकी जांच में पुष्टि नहीं हो सकी। अब पाली थाना क्षेत्र में पहले हुए मामलों को खंगाला जा रहा है। जिससे पता चल सके कि इस तरह के आरोपों में कोई कार्रवाई की गई या समझौता कर निपटा दिए गए।
विज्ञापन

जिले में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामलों में कई बार खाकी पर दाग लग चुके हैं। वर्ष 2015-16 में सैक्स रैकेट स्कैंडल में फंसे एसओजी के सिपाही आलोक द्विवेदी को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके अलावा कुछ अन्य मामले भी सामने आए। जिसमें कुछ जांच में गलत मिले, तो कुछ को रफा-दफा कर दिया गया।
विज्ञापन

करीब दो माह पहले पुलिस के एक अधिकारी के खिलाफ ही छेड़छाड़ की शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की गई। मामले में जांच हुई तो फर्जी पाया गया। अब पाली की घटना से अफसर भी सकते में हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में हर स्तर पर पुलिस गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में जो भी दोषी पाया जा रहा है, उसके खिलाफ कार्यवाही की जा रही। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है। - गिरिजेश कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed