फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police not search any surag for daughter murder case

कौन थी बेटियां, कैसी मरीं, अब तक सुराग नहीं लगा सकी पुलिस

Sun, 11 Oct 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Police not search any surag for daughter murder case
ललितपुर। पांच बेटियों की मौत का जिम्मेदार कौन था, अब तक सुराग नहीं लग सका है। यह कौन थीं, कहां की रहने वाली थीं, घटना स्थल पर कैसे पहुंची। पांच महिलाओं व युवतियों के मामले में पुलिस की जांच अब भी अनसुलझी है और यह अज्ञात शव के रुप में मात्र रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज हैं। अब स्थिति यह है कि इनकी पहचान के लिए किए जाने वाले प्रयास भी बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

थाना कोतवाली अंतर्गत शहर के नेहरु नगर क्षेत्र अंतर्गत पत्थरों की खदानों के बीच लगभग तीन वर्ष पहले एक महिला का कंकाल बरामद हुआ था, जिसकेल पास कुछ चूड़ियां भी पड़ी मिली थी। इस मामले में उक्त महिला की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। वहीं तालबेहट के तरगुंवा हाइवे पर एक वर्ष पहले ही एक युवती का शव पड़ा मिला था, जिसके सिर पर चोटों के निशान थे, जिसे पुलिस द्वारा किसी वाहन दुर्घटना में मौत होना बताया गया था, लेकिन आज तक उक्त युवती की मौत के सही कारणों व पहचान से पर्दा नहीं उठ सका है। इसी प्रकार कुछ माह पूर्व दैलवारा के पास एक महिला का शव बरामद हुआ था, जिसकी भी दुर्घटना में मौत होना बताया गया था और उसके मानसिक रुप से विक्षिप्त होना बताया गया था, लेकिन उसकी भी पहचान नहीं हो सकी थी। वहीं बार क्षेत्र में भी मथुराडांग के पास शहजाद बांध के भराव में निर्वस्त्र एक लड़की की हत्या कर शव फेंका गया था, जिसके मामले में एक व्यक्ति एवं एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन एक तीसरा आरोपी जो युवती को लेकर आया था, वह नहीं पकड़ा जा सका था और आज तक उक्त महिला की भी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसी प्रकार करीब सात वर्ष पहले ग्राम दैलवारा के आगे रसोई दीवाई की जैरवारा माइनर नहर में भी एक वृद्धा का शव बहकर आया था, जिसकी काफी समय तक पहचान नहीं हो सकी थी। ऐसे मामलों से आज तक उनकी पहचान और उनकी मौत के कारणों का आज तक पता नहीं लग सका है जिसके चलते आज भी उक्त महिलाओं के शव खुद की पहचान की मोहताज है।
विज्ञापन

किस थाना क्षेत्र में कितने की नहीं हुई शिनाख्त
कोतवाली ललितपुर- 03
तालबेहट- 01
बार- 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed