फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police launched a campaign against vehicles parked on the highway.

Lalitpur News: हाईवे किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

Wed, 17 Dec 2025 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Police launched a campaign against vehicles parked on the highway.
अनधिकृत रूप से खड़े 31 वाहनों का किया चालान, ढाबा व होटल संचालकों सहित ट्रक चालकों को समझाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हाईवे किनारे अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ मंगलवार की शाम यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। इसमें 31 वाहनों का चालान किया गया। अमर उजाला में 12 दिसंबर के अंक में पेज नंबर दो पर ‘खतरनाक : हाईवे पर खड़े ट्रक बन रहे हादसे का सबब’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। इसके बाद यातायात पुलिस सक्रिय हुई।
मंगलवार की शाम प्रभारी यातायात आलोक कुमार तिवारी सहयोगियों के साथ नेशनल हाईवे-44 पर पहुंचे और हाईवे के किनारे स्थित ढाबा, होटल के सामने खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों के चालकों, परिचालकों को सड़क के किनारे वाहन पार्क न करने के लिए जागरूक किया। यातायात पुलिस ने मसौरा बैरियर से लेकर विघाखेत तक हाईवे के किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। 31 वाहनों का चालान किया गया। सीओ यातायात राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


शहर में चलाया चेकिंग अभियान, 73 वाहनों का चालान
शहर के प्रमुख चौराहों पर बिना हेलमेट, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें यातायात नियमों का पालन न करने वाले 73 वाहनों का चालान किया गया। वहीं, आमलोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed