फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   police cheqing for kanpur's wanted

कानपुर के अपराधी की तलाश में हुई चैकिंग

Thu, 09 Jul 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
police cheqing for kanpur's wanted
विकास दुबे का पोस्टर चस्पा किया गया - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। प्रदेश की पुलिस के लिए सिरदर्द बना कानपुर कांड के आरोपी विकास दुबे की तलाश में महर्रा टोल प्लाजा पर उसके पोस्टर लगा दिए गए तथा वाहनों की कड़ी चेकिंग की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में वाहनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन

आठ पुलिस कर्मियों के हत्या के आरोपी फरार हुए विकास दुबे की तलाश जिले में भी हो रही है। इसके लिए बुधवार को पुलिस प्रशासन द्वारा हाइवे पर कई जगह चेकिंग अभियान चलाया। शहर में उसके पोस्टर लगवाए, ताकि यहां से निकलने पर उसकी पहचान हो सके और उस तक पहुंचा जा सके। इसके लिए पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सीओ सिटी केशवनाथ के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला की टीम ने शहर से दस किलोमीटर दूर टोल प्लाजा महर्रा हाइवे पर आरोपी विकास दुबे की तलाशी के लिए चेकिंग अभियान चलाया। हर आने जाने वाले से सख्ती से पूछताछ की गई और उसकी डिटेल भी ली गई। वाहनों की भी तलाशी ली गई। कोतवाली पुलिस ने आरोपी विकास दुबे के टोल प्लाजा एवं अन्य कई स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए।
विज्ञापन

---------
आरोपी विकास दुबे की तलाश में चेकिंग की जा रही है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।
- कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed