फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   police catched smugler with ganja

पचास हजार मूल्य के गांजे के साथ एक पकड़ा

Tue, 12 Jan 2021 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
police catched smugler with ganja
police.jpeg - फोटो : police.jpeg
ललितपुर। थाना जखौरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान पचास हजार रुपये कीमत के दो किलोग्राम दो सौ ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को पकड़कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संदीप सिंह सेंगर व उनकी टीम रविवार की रात ग्राम थनवारा में नहर की पुलिया के पास वाहनों एवं संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति एक बैग लेकर वहां से निकला, जिसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन, वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसे घेराबंदी करके पकड़ लिया और सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम ग्राम थनवारा निवासी लक्खी कुशवाहा पुत्र भूपत कुशवाहा बताया। बैग की तलाशी ली गई तो उसके पास दो किलोग्राम दो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत पचास हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने प्रेसवार्ता कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed