{"_id":"65a19de12d21eafd140de259","slug":"police-arrested-two-criminals-along-with-stolen-bike-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-8846-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चोरी की बाइक सहित दो बदमाश पुलिस ने किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चोरी की बाइक सहित दो बदमाश पुलिस ने किए गिरफ्तार
विज्ञापन
गल्ला मंडी से चुराई गई अनाज की बोरी भी हुई बरामद, कोतवाली पुलिस को मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित व बदमाशों के गिरफ्तारी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। उनके कब्जे से चोरी की बाइक मिली। दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
शुक्रवार को कोतवाली अंतर्गत चौकी गल्ला मंडी प्रभारी प्रवीण गिरी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दौरान मुखबिर की सूचना पर विशाल कुशवाहा व संजू कुशवाहा निवासी मुहल्ला खिरकापुरा को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से चोरी की एक बाइक मिली। इसके साथ गल्ला मंडी में स्थित गल्ला की दुकान से चुराई गई 50 किलोग्राम अनाज की बोरी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बरामद बाइक को लेकर बताया कि उक्त बाइक को उन्होंने कुछ दिनों पूर्व चोरी किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज खान, हेड कांस्टेबल राममनोहर, सिपाही रामबिहारी, आनंद कुमार शामिल रहे।