फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pointsman dies in Bajaj power plant

Lalitpur News: बजाज पावर प्लांट में प्वाइंट्समैन की मौत

Wed, 31 Jul 2024 02:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Pointsman dies in Bajaj power plant
बार/ललितपुर। बजाज पावर प्लांट में कार्यरत प्वाइंट्समैन की मंगलवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर कोयला से लदी मालगाड़ी का प्रेशर पाइप बदलते समय फट जाने से मौत हो गई। कर्मचारी की मौत पर साथी मजदूरों ने लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची थाना बार पुलिस ने मजदूरों को समझाया-बुझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

राजस्थान के जनपद कोटा के सुभाषनगर निवासी अक्षय श्रीवास्तव (28) पुत्र बृजवेंद्र थाना बार के ग्राम चिकलौआ बजाज पावर प्लांट में रेलवे विभाग की रखरखाव का काम करने वाली धारीवाल कंपनी में प्वाइंट्समैन के पद पर कार्यरत था। मंगलवार सुबह 10 बजे अक्षय प्लांट में एसएनटी बिल्डिंग के पास रेलवे लाइन पर खड़ी मालगाड़ी में लगे प्रेशर पाइप को खोल रहा था। प्रेशर पाइप खोलते ही वह अचानक से फट गया और अक्षय के सीने में लगा। इससे अक्षय चोटिल होकर गिर गया। हादसा देखकर साथी मजदूर अक्षय को लेकर आनन-फानन प्लांट परिसर में बने अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, साथी कर्मचारी की मौत पर वहां काम करने वाले मजदूरों ने लापरवाही का आरोप लगाया। साथ में मृत कर्मचारी के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग करने लगे। प्लांट के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे मजदूरों को समझाया और भरोसा दिया। इस बीच, सूचना मिलने पर थाना बार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भी मजदूरों को समझाया और कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्लांट के अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों को लेबर एक्ट के तहत दी मिलने वाली धनराशि देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

-------
विधवा मां और बहन का सहारा छिना
अक्षय के पिता बृजवेंद्र की मौत कुछ साल पहले हो चुकी है। घर पर मां कादंबनी और बहन स्वीटी है। जिनके लालन पोषण की जिम्मेदारी अक्षय पर थी। अक्षय ललितपुर में गांधीनगर मोहल्ला की नईबस्ती निवासी अपने मामा के यहां रहकर प्लांट में काम करता था। अक्षय की मौत होने की सूचना मिलने पर मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बजाज पावर प्लांट में काम करने वाले प्वाइंट्समैन के साथ हुए हादसे पर उसे तत्काल प्लांट के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। - राजीव श्रीवास्तव, वाइस प्रेसीडेंट, बजाज पावर प्लांट चिकलौआ।
000
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। - राजा दिनेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना बार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed